Sitaare Zameen Par Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआती दो से तीन दिन तक फिल्म ने जबरदस्त कमाई की। इसके बाद से फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है। आलम ये है कि आमिर खान की फिल्म अभी 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी है लेकिन दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई करते हुए आमिर खान ने सनी देओल स्टारर ‘जाट’ को पटखनी दे डाली है। इसी के साथ सिर्फ एक हफ्ते के अंदर ही सितारे जमीन पर दुनियाभर में इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है।
सितारे जमीन पर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर धीमी गति के साथ ही सही लेकिन 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री करने के लिए आगे बढ़ रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इससे पहले मंगलवार को फिल्म ने 8.5 करोड़ और सोमवार को भी 8.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसी के साथ सितारे जमीन पर का टोटल कलेक्शन 82.40 करोड़ रुपये हो गया है।
यह भी पढ़ें: Salman Khan ने Ex भाभी का उड़ाया मजाक? Kapil के शो में सीमा सजदेह को कर दिया ट्रोल
वर्ल्डवाइड तोड़ा जाट का रिकॉर्ड
उधर, सितारे जमीन पर को वर्ल्डवाइड अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान की फिल्म ने रिलीज के छठवें दिन दुनियाभर में 123 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म जाट का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें कि जाट का ऑल टाइम कलेक्शन 120.60 करोड़ रुपये है।
राष्ट्रपति भवन में रखी गई स्क्रीनिंग
बता दें कि आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर की स्पेशल स्क्रीनिंग मंगलवार को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में रखी गई थी। इस मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में स्टारकास्ट के साथ फिल्म देखी। इसके बाद उन्होंने सभी के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं। इस मौके पर आमिर खान के साथ जेनेलिया डिसूजा और अन्य स्टार्स शामिल रहे।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
8 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
10 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
11 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines