Sitaare Zameen Par Update: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की मच अवेटेड फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की रिलीज में सिर्फ 6 दिन बाकी रह गए हैं। 20 जून को ये फिल्म थिएटरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म के जरिए सुपरस्टार लंबे वक्त के बाद फिल्मी स्क्रीन पर वापसी करने जा रहे हैं। यही वजह है कि आमिर के फैंस इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। जाहिर है कि ‘सितारे जमीन पर’ साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का दूसरा पार्ट है। इस बीच फिल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट क्या हैं? आइए जानते हैं।
3500 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी फिल्म
आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर जो लेटेस्ट जानकारी सामने आ रही है, वो ये है कि इस फिल्म को बड़े लेवल पर रिलीज किए जाने की पूरी प्लानिंग कर ली गई है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, सितारे जमीन पर को देशभर में 3000 से 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा।
थिएटर के बाद कहां देख सकेंगे फिल्म?
आपको बता दें कि ‘सितारे जमीन पर’ को सिनेमाघरों में देखने के बाद सीधे तौर पर यूट्यूब पर स्ट्रीम किया जा सकेगा। ये फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम नहीं की जाएगी। पिंकविला से बातचीत में फिल्म से जुड़े सूत्र ने खुद यह खुलासा किया है। सूत्र का कहना है कि आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ को ओटीटी पर रिलीज नहीं किया जाएगा। इसे यूट्यूब पर स्ट्रीम किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par में 23 साल छोटी जेनेलिया डिसूजा क्यों? ऐज गैप पर बोले Aamir Khan
फिल्म को मिला 12A सर्टिफिकेट
इस बीच एक नया अपडेट आया है जिसमें बताया गया है कि ‘सितारे जमीन पर’ को ब्रिटिश सेंसर बोर्ड की ओर से 12A रेटिंग का सर्टिफिकेट दे दिया गया है। इस सर्टिफिकेट के जरिए आमिर खान की फिल्म को 12 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए भी हरी झंडी मिल गई है। यानी कि 12 साल से ज्यादा की उम्र के बच्चे ‘सितारे जमीन पर’ देख सकेंगे। वहीं 12 साल से कम उम्र वाले बच्चों को वयस्कों के साथ फिल्म देखने की मंजूरी मिलेगी। ये फिल्म 2 घंटे 35 मिनट की है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
23 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines