Sitaare Zameen Par Vs Kuberaa Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसकी रिलीज को 6 दिन बीत चुके हैं। ओपनिंग डे पर जबरदस्त परफॉर्म करने वाली इस फिल्म ने वीक डेज पर भी अपने घुटने नहीं टेके हैं, ये मेकर्स के लिए काफी अच्छी बात है लेकिन अभी भी आमिर खान की फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री नहीं कर सकी है। वहीं दूसरी ओर साउथ एक्टर नागार्जुन, धनुष और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म कुबेर बॉक्स ऑफिस पर कमाने के लिए जद्दोजहद कर रही है। दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज हुई थीं। आइए एक नजर डालते हैं दोनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर…
सितारे जमीन पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर की बात करें तो इसने रिलीज के छठवें दिन भी दर्शकों को खुद से बांधकर रखा हुआ है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर 6.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इसी के साथ सितारे जमीन पर का टोटल कलेक्शन 89.15 करोड़ रुपये हो गया है। जिसे हिसाब से कमाई का सिलसिला चल रहा है, उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि 100 करोड़ का कलेक्शन पार करने में आमिर खान की फिल्म को दो-तीन दिन लग सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Friday Release: थिएटर से OTT तक, हॉरर-सस्पेंस का तड़का लगाने आ रही 7 फिल्में-सीरीज
पूरे हफ्ते का कलेक्शन कितना?
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, सितारे जमीन पर ने ओपनिंग डे पर शुक्रवार को 10.7 करोड़ रुपये, शनिवार को 20.2 करोड़, रविवार को 27.25 करोड़, सोमवार और मंगलवार दोनों दिन सेम 8.5 करोड़ और बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। उम्मीद की जा रही है कि पहले वीकेंड पर आमिर खान को फायदा होगा। एक बार फिर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तेजी से दहाड़ेगी और रविवार तक 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर लेगी।
कुबेर की कमाई में लगातार गिरावट
उधर, साउथ एक्टर नागार्जुन, धनुष और रश्मिका मंदाना की फिल्म कुबेर भी 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 14.75 करोड़ रुपये से ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म में लगातार गिरावट देखी जा रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को कुबेर ने 3.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 68.84 करोड़ रुपये हुआ है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
11 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
12 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
14 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
15 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
16 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines