Highest Budget Bollywood Movies Became Flop: कोरोना काल के दौरान बॉयकॉट ट्रेंड की वजह से कई बॉलीवुड फिल्मों की कमाई पर ग्रहण लग गया था। हालांकि पिछले साल शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ रिलीज हुई और उसने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 55.05 फिल्मों के भाग्य खोल दिए। इस साल भी कई बड़े बजट की फिल्में रिलीज हुईं। बड़े सुपरस्टार्स की इन फिल्मों से मेकर्स ही नहीं बल्कि फैंस को भी काफी उम्मीदें थीं। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि ये फिल्में 500 करोड़ के क्लब में शामिल होना तो दूर अपने बजट को भी पार नहीं कर सकीं। आइए जानते हैं ऐसी ही 6 बॉलीवुड फिल्मों के बारे में…
सिंघम अगेन
अजय देवगन और करीना कपूर की मल्टीस्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन‘ इस साल दिवाली, 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की इस 300-350 करोड़ वाली फिल्म में कई बड़े सुपरस्टार्स की फौज शामिल थी। इसके बावजूद यह फिल्म रिलीज के एक महीने बाद भी 240 करोड़ नहीं कमा पाई।
यह भी पढ़ें: OTT Release: नेटफ्लिक्स से प्राइम तक, नवंबर में रिलीज हो रहीं ये फिल्में-सीरीज
जिगरा
आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म ‘जिगरा’ की प्रोड्यूसर खुद आलिया हैं। उनके अलावा करण जौहर भी इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। करीब 90 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘जिगरा’ अपने कुल बजट को पार भी नहीं कर पाई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 55.05 करोड़ का बिजनेस किया।
बड़े मियां छोटे मियां
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ इस साल की शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। फिल्म में मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी अहम किरदार में थीं। करीब 350 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 102.16 करोड़ का बिजनेस कर सकी थी।
कंगुवा
साउथ सुपरस्टार सूर्या, बॉबी देओल और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म ‘कंगुवा’ का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर ने दर्शकों को फुली इम्प्रेस किया था लेकिन रिलीज होने के बाद इस फिल्म का बुरा हाल देखने को मिल रहा है। 350 करोड़ के बजट में बनी ‘कंगुवा’ रिलीज के 10 दिन बाद भी इंडिया में सिर्फ 70 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई है।
इंडियन 2
साउथ के सुपरस्टार कमल हासन भी अपनी फिल्म ‘इंडियन 2’ को लेकर चर्चा में थे। इस फिल्म को करीब 250 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने रिलीज के बाद बेहद खराब प्रदर्शन किया। इसका लाइफटाइम कलेक्शन सिर्फ 81.32 करोड़ रुपये रहा।
मैदान
अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ इंडियन नेशनल फुटबॉल टीम के कोच सैयद अब्दुल रहीम पर बेस्ड थी। उनके निर्देशन में इंडियन फुटबॉल टीम ने 1951 से 1962 के बीच में एशियाई खेलों में एक एक गोल्ड मेडल जीता था। फिल्म ‘मैदान’ को 235 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था, लेकिन रिलीज के बाद इसने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 68.09 करोड़ कमाए।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
3 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
6 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
7 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
8 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
9 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
10 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
10 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
10 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines