इस वक्त सोशल मीडिया पर घिबली ट्रेंड का फीवर देखा जा रहा है। आम इंसान से सेलिब्रिटीज तक हर कोई इस ट्रेंड को फॉलो कर रहा है और अपनी तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर कर रहा है। जाहिर है कि स्टूडियो घिबली का AI टूल ChatGPT किसी भी फोटो को फेमस स्टूडियो की आर्ट स्टाइल में बदल रहा है। कई स्टार्स के फैंस उनकी तस्वीरों को इस टूल के जरिए कन्वर्ट करते हुए शेयर सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। इस बीच ‘इंडियन आइडल 15’ के जज और सिंगर विशाल ददलानी ने घिबली ट्रेंड की आलोचना की है। साथ ही इसके जरिए तस्वीरें नहीं बनाने की सलाह दी है।
क्या बोले विशाल ददलानी?
सिंगर विशाल ददलानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने घिबली ट्रेंड की आलोचना करते हुए इसे ‘एआई प्लेगियराइजेशन’ बताया। लंबी-चौड़ी स्टोरी में सिंगर ने लिखा, ‘माफ कीजिए, मैं स्टूडियो घिबली स्टाइल की कोई भी फोटो को शेयर नहीं कर रहा हूं, जो आपने बनाई है और मेरे लिए बनाई है। मैं किसी आर्टिस्ट की जिंदगी के काम की AI के जरिए साहित्यिक चोरी को सपोर्ट नहीं कर सकता हूं।’
अपनी पोस्ट में विशाल ददलानी ने AI के कारण पर्यावरण को होने वाले नुकसान पर भी बात की है। उन्होंने लिखा, ‘ये ताे बताने की जरूरत नहीं है कि ये तस्वीर पर्यावरण को कितना नुकसान पहुंचाती है। प्लीज और तस्वीरें नहीं बनाएं। थैंक यू।’ बता दें कि इसके अलावा सिंगर ने अपने फैंस से अनुरोध किया है कि वह उन्हें घिबली स्टाइल अवतार वाले पोस्ट में टैग नहीं करें।
यह भी पढ़ें: नागिन 7′ पर एकता कपूर ने दिया बड़ा अपडेट, ईद पर फैंस को मिला खास सरप्राइज
इंडियन आइडल 15 को कर रहे जज
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में अमिताभ बच्चन से लेकर रणवीर सिंह और परिणीति चोपड़ा तक स्टार्स घिबली ट्रेंड को फॉलो करते हुए अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। वहीं विशाल ददलानी की बात करें तो वह अपने व्यूज को लेकर हमेशा से मुखर रहे हैं। हालिया दिनों में वह सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 15 को जज करते नजर आ रहे हैं, जिसमें उनके साथ श्रेया घोषाल और रैपर बादशाह हैं।
संबंधित खबरें
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
9 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
11 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
12 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
14 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
16 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
17 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
18 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
19 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
19 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines