Udit Narayan Trolled After Visit Mahakumbh: बॉलीवुड के लीजेंड्री सिंगर उदित नारायण बीते दिन अपनी पत्नी दीपा नारायण के साथ महाकुंभ पहुंचे, जहां उन्होंने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस बीच महाकुंभ से उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सिंगर कहते दिखे कि भगवान की कृपा से उन्हें इस पावन अवसर पर आने का अवसर मिला है। जैसे ही उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो नेटिजन्स ने उदित नारायण को निशाने पर ले लिया। अब यूजर्स उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल कर रहे हैं।
उदित नारायण का वीडियो वायरल
जाहिर है कि प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के पावन अवसर पर फिल्म स्टार्स लगातार पहुंच रहे हैं। बीते दिन कैटरीना कैफ भी अपनी सास के साथ पहुंची। इस लिस्ट में सिंगर कैलाश खेर और प्रीति जिंटा भी शामिल हैं। सिंगर उदित नारायण भी अपनी पत्नी दीपा नारायण के साथ महाकुंभ में पहुंचे। उन्होंने ANI से बातचीत में कहा, ‘मुझे बहुत खुशी है कि इस पावन मौके पर भगवान की कृपा से यहां आने का अवसर मिला। 144 साल के बाद ऐसा योग बनता है।’
यह भी पढ़ें: Sikandar की रिलीज से पहले मेकर्स ने चलाया मास्टरस्ट्रोक, शुरू की एडवांस बुकिंग
सीएम योगी को दिया धन्यवाद
उदित नारायण ने आगे कहा, ‘मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तहेदिल से धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्हें बधाई देता हूं कि उन्होंने कितना खूबसूरत काम किया है। उन्होंने बहुत अच्छी तैयारियां की हैं, ये सराहनीय कदम है।’
सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
उदित नारायण का महाकुंभ से वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘सर, वहां किसी महिला को किस मत कर लेना।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘किस करके जो गलती की थी, वही पाप धोने गए हैं क्या सर?’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘जो पाप किया था स्टेज पर, उसे धोना जरूरी था।’ इस तरह उदित नारायण को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
किस करते हुए वीडियो वायरल
गौरतलब है कि पिछले महीने सिंगर उदित नारायण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में वह लाइव कॉन्सर्ट के दौरान एक फीमेल को लिप्स पर किस करते हुए दिखे थे। इसके बाद उदित नारायण को काफी ट्रोल किया गया था। इस कंट्रोवर्सी के बीच सिंगर के कुछ और पुराने वीडियो भी वायरल होने लगे थे।
संबंधित खबरें
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
38 mins agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
1 hr ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 hr agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 hr agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
13 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
13 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
23 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines