Kalpana Raghavendar Case: साउथ की मशहूर सिंगर कल्पना राघवेंद्र इस वक्त चर्चा में बनी हुई हैं। बीते दिन उन्हें हैदराबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि सिंगर ने कथित तौर पर सुसाइड की कोशिश की थी। वह अपने घर में बेहोश मिली थीं। हाल ही में कल्पना की बेटी दया प्रसाद प्रभाकर ने एक प्रेस मीट में अपनी मां के कथित सुसाइड करने की कोशिश की अफवाह का खंडन किया था। अब सिंगर कल्पना राघवेंद्र ने भी स्पष्ट किया है और इस मामले में अपनी बात रखी है। PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिंगर ने स्पष्ट करते हुए बताया है कि उन्होंने अनिद्रा की वजह से गलती से नींद की गोलियां खा ली थीं।
कल्पना राघवेंद्र ने क्या कहा?
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, PTI की रिपोर्ट में पुष्टि की गई है कि सिंगर कल्पना राघवेंद्र ने कथित सुसाइड करने की कोशिश के दावों का खंडन किया है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि अफवाह झूठी थीं। सिंगर ने आगे बताया कि वह 4 मार्च को एर्नाकुलम से हैदराबाद गई थीं, जहां उन्हें नींद की समस्या से जूझने के कारण नींद की गोलियां लेनी पड़ीं। उन्होंने शुरू में 8 नींद की गोलियां ले ली थीं। बाद में उन्होंने 10 गोलियां और खा ली थीं। इस वजह से वह बेहोश हो गई थीं।
यह भी पढ़ें: मैं उससे दिल से नफरत..’ Mrs में क्यों काम नहीं करना चाहते थे Nishant Dahiya? अब बताई वजह
फोन नहीं उठने पर पति हुए परेशान
रिपोर्ट के मुताबिक, कल्पना राघवेंद्र के पति ने उन्हें कई बार फोन किया लेकिन जवाब नहीं मिलने से वह परेशान हो गए। इसके बाद उन्होंने मदद के लिए कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों से संपर्क किया। इसके बाद जानकारी केपीएचबी पुलिस स्टेशन में दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एसोसिएशन के सदस्यों के साथ रसोई के रास्ते से घर के अंदर एंट्री की। इस दौरान सिंगर कल्पना राघवेंद्र बेहोश मिलीं जिसके बाद उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आत्महत्या की अफवाहों को खारिज किया
उधर, कल्पना राघवेंद्र जब होश में आईं तब उनकी बेटी दया प्रसाद प्रभाकर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनकी मां ने गलती से नींद की गोलियों की निर्धारित खुराक से ज्यादा खुराक ले ली थी। उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की अफवाहों को खारिज करते हुए बताया कि यह सिर्फ तनाव की वजह से हुई मामूली ओवरडोज थी।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
12 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
16 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
17 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
17 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
18 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
19 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
20 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines