Singer Darshan Raval: आपने सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखे होंगे जहां कॉन्सर्ट के दौरान किसी सिंगर पर हमला हुआ हो। अक्सर स्टेज पर परफॉर्म कर रहे आर्टिस्ट के साथ फैंस बदतमीजी कर जाते हैं। एक बार कैलाश खेर (Kailash Kher) कर्नाटक में अपना कॉन्सर्ट कर रहे थे तभी उनपर किसी ने पानी की बोतल फेंक कर मारी थी। इसके अलावा अरिजीत सिंह (Arijit Singh) से लेकर सोनू निगम (Sonu Nigam) तक वक्त-वक्त पर इसी तरह से स्टेज पर परफॉर्म करते हुए इन अभद्र घटनाओं का शिकार बन चुके हैं। ऐसे में अरिस्ट्स के साथ बढ़ते इन किस्सों पर अब बॉलीवुड के मशहूर सिंगर दर्शन रावल (Darshan Raval) ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और एक इंटरव्यू में इस मुद्दे पर अपनी चिंता भी जाहिर की है।
यह भी पढ़ें: Jhalak Dikhhla Jaa से एविक्ट होने पर टूटे Vivek Dahiya, कोना पकड़ दिन-रात रोते रहे एक्टर
दर्शन के साथ स्टेज पर हुई बदसलूकी
बता दें, जल्द ही दर्शन रावल इंडिया के 10 शहरों का टूर करेंगे। लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने सेफ्टी पर बात करते हुए पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे कुछ लोग पीछे से आए और स्टेज पर कूद पड़े और उन्होंने इस दौरान सिंगर को पकड़ने की भी कोशिश की। इतना ही नहीं एक बार तो फैंस ने बैरिकेड तोड़ने की भी कोशिश की और ये काफी डरावना है। ऐसे में उन्हें सेफ्टी को लेकर दर लगता है क्योंकि उन्हें नहीं पता हमला करने वाला कौन है और किस इरादे से आया है। कई बार तो लोग अपने पसंदीदा कलाकार को देख इमोशनल हो जाते हैं और ऐसी हरकत कर बैठते हैं। सिंगर के मुताबिक इमोशनल होना गलत नहीं है लेकिन स्टेज पर घुस आना एकदम गलत है।
सिंगर का फूटा गुस्सा
इसके बाद दर्शन ने आर्टिस्ट पर बोतल फेंकने वालों पर कहा कि ये एक बड़ी इंसल्ट है। साथ ही उन्होंने उन लोगों को एहसास दिलने के लिए कहा कि अगर आर्टिस्ट उनके साथ यही हरकत करे तो? क्या ये उन्हें अच्छा लगेगा? दर्शन के मुताबिक इस हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि ‘आज तो पानी है तो कल कुछ भी हो सकता है।’ उन्होंने ये भी कहा कि ‘अगर कोई मेरे ऊपर ये सब फेंकता है तो में अपना आपा खो दूंगा जिसके बाद वो मौजूद सभी लोगों का मूड खराब हो जाएगा।’ इन सब चीजों का ब्लेम उन्होंने मैनेजमेंट पर लगाया है।
मैनेजमेंट को बताया कसूरवार
सिंगर का कहना है कि ज्यादातर इसमें लोगों का कसूर नहीं होता ये सब इसलिए होता है क्योंकि इवेंट ढंग से मैनेज नहीं होता। मैनेजमेंट की ओर से बेंची हुईं टिकट्स वेन्यू की कैपेसिटी से ज्यादा होती हैं। यानी 2 हजार की कैपेसिटी में 5 हजार लोग आ जाते हैं जिसके बाद वहां सफोकेशन बढ़ जाती है। बस फिर लोग दुर्घटनाएं होती है और कई बार तो हादसों में लोग अपने करीबियों को भी खो देते हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
6 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
7 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
7 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
8 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
8 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
9 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
10 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
11 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines