हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Adnan Sami: अदनान सामी का बड़ा बयान, कहा- क्यों छोड़ा पाकिस्तान, जल्द करूंगा इसका पर्दाफाश

विज्ञापन
अदनान सामी

Adnan Sami: अदनान सामी ने सोमवार को ट्वीट कर पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। में लिखा, “बहुत सारे लोग मुझसे पूछते हैं कि मेरे मन में पाकिस्तान के लिए इतनी नफरत क्यों है? लेकिन सच ये है कि मेरे मन में पाकिस्तान के उन लोगों के लिए कोई भी नफरत नहीं है, जिन्होंने मेरे साथ अच्छा व्यवहार किया है. मैं उन सभी से प्यार करता हूं जो मुझसे प्यार करते हैं.”

अभी पढ़ें – निर्माता वसीम कुरैशी का दावा: महेश मांजरेकर के निर्देशन में अक्षय कुमार पहली मराठी फिल्म में रचेंगे इतिहास

 

 

आगे उन्होंने लिखा, “वहां कि संस्थाओं से मुझे दिक्कत है और जो लोग सच में मुझे जानते हैं वो ये भी जानते होंगे कि कई सालों तक संस्थाओं ने मेरे साथ क्या किया, जो अंत में मेरे पाकिस्तान छोड़ने की एक बड़ी वजह बनी.जल्द करुंगा पर्दाफाश- अदनान सामी

बताने के लिए सही वक्त चुनूंगा

अदनान सामी ने लिखा, “एक दिन, जल्द, मैं इस सच्चाई का पर्दाफाश करूंगा कि उन्होंने मेरे साथ कैसा व्यवहार किया, जो बहुत से लोग नहीं जानते, कम से कम आम जनता, जो बहुत लोगों को चौंका देगी! मैं कई सालों से इस सब पर खामोश हूं, लेकिन सब कुछ बताने के लिए सही वक्त चुनूंगा.”

अभी पढ़ें – Bigg Boss 16: अब चीनी को घर में मचा संग्राम, अर्चना, प्रियंका और सौंदर्या में खिंची तलवार

2016 में भारत की नागरकिता ली थी

बता दें अदनान सामी ने साल 2016 में भारत की नागरकिता ली थी और अब वो एक भारतीय नागरिक हैं। वह इससे पहले भी कई बार पाकिस्तान को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते आए हैं। अपने हालिया ट्वीट में अदनान सामी ने फिर पाकिस्तान को वह क्यों पसंद नहीं करते यह जाहिर किया है।

अभी पढ़ें – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें