कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद केंद्र सरकार ने आदेश जारी किया है जिसमें कहा गया है कि तय समय सीमा के अंदर पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़कर जाना होगा। यही नहीं इंडिया में आए पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा को तत्काल प्रभाव से रद्द करने के लिए भी कहा गया है। इस आदेश के बाद सोशल मीडिया पर नागरिकता को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। इस दौरान एक यूजर ने अदनान सामी की नागरिकता पर सवाल उठाए जिससे सिंगर भड़क गए।
अदनान सामी ने दिया मुंहतोड़ जवाब
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने रिएक्शन देते हुए पूछा, ‘अदनान सामी के बारे में क्या?’ इसका जवाब देते हुए अदनान सामी ने लिखा, ‘इस अनपढ़ बेवकूफ को कौन बताएगा?’ इसके साथ ही उन्होंने हंसने वाला इमोजी ड्रॉप किया। कुछ और यूजर्स ने सिंगर को ट्रोल करते हुए उनकी नागरिकता पर सवाल उठाए हैं।
एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अदनान भाई, कोई मसला नहीं, आप पाकिस्तान मत आओ। फवाद भाई को छोड़ो आपको अभी बहुत जानकारी एकत्र करनी है।’ इस पर सिंगर ने लिखा, ‘हां… अभी करीब वो धमाकेदार जानकारी आपको उड़ती हुई आए गी!! आपको लिफ्ट करादे गी!! आनंद लेना!!’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘क्या आप अभी भी वही मोटे बबलू हैं जिन्हें हम जानते हैं?’ इस पर आनंद सामी ने लिखा, ‘नहीं… मैं वह बिल्ली नुमा बांस हूँ जिसे आप जानते हैं!!’
यह भी पढ़ें: Pahalgam Attack के बीच आमिर खान ने छोड़ी ‘अंदाज अपना अपना’ की स्क्रीनिंग, बताई वजह
2016 में ली थी इंडिया का नागरिकता
बता दें कि सिंगर अदनान सामी इंडिया में करीब डेढ़ साल तक बिना नागरिकता के रहे थे। भारतीय नागरिकता के लिए उनके आवेदन को अस्वीकार कर दिया गया था। हालांकि साल 2016 में सिंगर ने इंडिया की नागरिकता ले ली थी। इसके बाद से उन्होंने नागरिकता को लेकर हर सवाल पर मुखर होकर प्रतिक्रिया दी है। 26 जनवरी 2020 में म्यूजिक इंडस्ट्री में दिए गए उनके योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
संबंधित खबरें
हिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
19 mins agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
1 hr ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
2 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
2 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
3 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
4 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
20 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
22 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
1 day agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines