बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की एक्शन-रोमांटिक फिल्म ‘सिकंदर’ ईद के खास मौके पर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का ट्रेलर बीते रविवार की शाम को लॉन्च कर दिया गया है। एक्शन से भरपूर इस ट्रेलर को देखने के बाद सलमान खान के फैंस का एक्साइटमेंट लेवल कई गुना बढ़ चुका है जिसके बाद से फैंस फिल्म की रिलीज की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘सिकंदर’ के ट्रेलर ने यूट्यूब पर रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। आलम ये है कि सिर्फ 14 घंटे के अंदर इसे सोशल मीडिया पर करोड़ों में व्यूज मिल गए हैं। आइए डालते हैं एक नजर…
सिकंदर के ट्रेलर को कितने मिले व्यूज
सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर बीते रविवार की शाम को रिलीज किया गया है। इस मौके पर मुंबई में एक मल्टीप्लेक्स में खास इवेंट लॉन्च किया गया। इस मौके पर फिल्म के डायरेक्टर ए आर मुरुगादॉस और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के साथ पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। ट्रेलर लॉन्च होते ही फैंस खुशी से झूम उठे। खबर लिखे जाने तक ‘सिकंदर’ के ट्रेलर को 14 घंटे के अंदर यूट्यूब पर 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
यह भी पढ़ें: सिकंदर’ की एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट, जानें कब से बुक कर पाएंगे टिकट?
सलमान खान के एक्शन की तारीफ
‘सिकंदर’ का दमदार ट्रेलर देखने के बाद फैंस ने अभी से फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताना शुरू कर दिया है। फैंस सलमान खान के एक्शन सीन्स और उनके दमदार अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस ने उनके डायलॉग की रील बनानी भी शुरू कर दी है। इस बीच ‘सिकंदर’ के ट्रेलर की तारीफ करते हुए एक फैन ने लिखा, ‘पूरी तरह से मास लोडिंग।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘वेलकम बैक भाईजान, द सिकंदर आ रहा है… उफ्फ यह सीन रोंगटे खड़े कर देने वाला है।’ एक अन्य ने लिखा, ‘फुल मास मूवी… ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर।’
सिकंदर में नजर आएंगे ये स्टार्स
फिल्म ‘सिकंदर’ में सलमान खान और रश्मिका मंदाना के अलावा शरमन जोशी, काजल अग्रवाल, प्रतीक बब्बर, अंजनि धवन जैसे स्टार्स नजर आएंगे। फिल्म में विलेन कौन होगा ये बहुत समय से छिपाकर रखा गया था। ट्रेलर आने के साथ ही फैंस खुशी से झूम उठे हैं क्योंकि सत्यराज ‘सिकंदर’ में विलेन बने हैं। उन्हें कटप्पा के किरदार में पहले ही बहुत पॉपुलैरिटी मिल चुकी है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
10 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
11 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
12 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
14 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
15 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
16 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines