Sikandar Starcast Fees: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर अभी से बज बनने लगा है। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक सलमान खान की इस फिल्म को लेकर बातें हो रही हैं और फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच आइए जानते हैं कि इस फिल्म के लिए स्टार्स ने कितनी रकम वसूल की है?
‘सिकंदर’ के स्टार्स की फीस
अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ में सलमान खान के अलावा रश्किमा मंदाना, काजल अग्रवाल, शर्मन जोशी, प्रतीक बब्बर, नवाब शाह, सत्यराज जैसे स्टार्स शामिल हैं। वहीं, अगर ‘सिकंदर’ के लिए इन स्टार्स की फीस की बात करें तो timesnow की एक रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान ने इस फिल्म के लिए 120 करोड़ रुपये की मोटी फीस चार्ज की है।
किसी मिली कितनी रकम?
सलमान के अलावा अगर रश्मिका मंदाना की बात करें तो एक्ट्रेस ने ‘सिकंदर’ के लिए 5 करोड़ रुपये की फीस चार्ज की है। काजल अग्रवाल को इस फिल्म के लिए लगभग 3 करोड़ रुपये बतौर फीस दिए गए हैं। वहीं, अगर प्रतीक बब्बर की बात करें तो उन्हें इस फिल्म के लिए 60 लाख रुपये दिए गए हैं। शर्मन जोशी को फिल्म के लिए 75 लाख रुपये की बड़ी रकम मिली है।
फिल्म का टीजर रिलीज
इसके अलावा मेकर्स ने नवाब शाह को 30 लाख रुपये बतौर फीस दिए हैं। सत्यराज को ‘सिकंदर’ के लिए 50 लाख रुपये बतौर फीस ऑफर हुए हैं। गौरतलब है सभी स्टार्स में सलमान खान की मोटी फीस ने मेकर्स की जेब ढीली की है। इसके अलावा अगर फिल्म की बात करें तो बीते दिन यानी 27 फरवरी को फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है, जो लोगों को बेहद पसंद आया।
ईद पर रिलीज होगी फिल्म ‘सिकंदर’
‘सिकंदर’ के टीजर में सलमान खान का एक्शन लोगों को बेहद पसंद आया। इसके अलावा टीजर के डॉयलाग भी बेहद कमाल के थे। साथ ही टीजर में रश्मिका की झलक और डॉयलाग ने दर्शकों में ओर भी एक्साइटमेंट पैदा की। अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर किस तरह से परफॉर्म करती है। बता दें कि सलमान खान की इस फिल्म को ईद के खास मौके पर रिलीज किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- SIKANDAR के 5 डॉयलाग, जिन्होंने जीता फैंस का दिल, Salman Khan के स्वैग की भी हुई तारीफ
संबंधित खबरें
35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
18 mins agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 hr agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
5 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
5 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
6 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
6 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines