सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक फिल्म को लेकर बातें हो रही हैं। इस बीच अब इस फिल्म का नया गाना ‘हम आपके बिना’ रिलीज हो गया है। ‘हम आपके बिना’ में सलमान खान और रश्मिका मंदाना की कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। वहीं, अब इस पर यूजर्स का क्या कहना है? आइए जानते हैं…
‘हम आपके बिना’ गाना रिलीज
सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ के नए गाने ‘हम आपके बिना’ को Zee Music Company ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। साथ ही सलमान खान ने इसको लेकर एक पोस्ट भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फिल्म ‘सिकंदर’ के नए गाने ‘हम आपके बिना’ में सलमान खान और रश्मिका मंदाना की कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
यूजर्स ने क्या कहा?
वहीं, अगर इस गाने पर यूजर्स की बात करें तो लोगों ने इस गाने पर पॉजिटिव रिव्यू दिया है। एक यूजर ने इस गाने पर कमेंट करते हुए लिखा कि सलमान खान और अरिजीत सिंह मतलब रोंगटे खड़े करने वाला। दूसरे यूजर ने लिखा कि सलमान और अरिजीत की वाइब आग लगाने वाली। तीसरे यूजर ने लिखा कि पहला प्यार दिलाने वाला गाना है ये। चौथे यूजर ने लिखा कि शायद ये फिल्म सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
Hum Aapke Bina
कब रिलीज होगी फिल्म?
एक और यूजर ने कहा कि अरिजीत सिंह हमेशा फील कराते हैं कि हम रिलेशनशिप में हैं, चाहे आप सिंगल भी हो। एक और यूजर ने कहा कि सलमान खान, अरिजीत सिंह और रश्मिका मंदाना कमाल का काम है। इस तरह के कमेंट्स यूजर्स ने इस गाने पर किए हैं। कुल मिलाकर लोगों को ये गाना खूब पसंद आ रहा है। वहीं, अगर सलमान खान की इस फिल्म की बात करें तो ‘सिकंदर’ 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें- गोविंद सर कहां हैं? पैप्स के सवाल पर सुनीता अहूजा का रिएक्शन वायरल
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
26 mins agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
2 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
3 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
4 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
4 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
5 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
23 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines