Yodha, Sidharth Malhotra: बी-टाउन के मशहूर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘योद्धा’ को लेकर खूब चर्चा में है। फैंस में भी इस फिल्म के लिए एक्साइटमेंट साफ देखी जा सकती है। वहीं, अब मेकर्स ने इस फिल्म के पोस्ट को रिलीज कर दिया है, लेकिन खास बात ये हैं कि ऐसा पहली बार हुआ है कि जब किसी हिंदी फिल्म के पोस्टर को 13 हजार फीट की ऊंचाई से लॉन्च किया गया हो।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी शेयर किया पोस्टर का वीडियो
सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस फिल्म के लिए अभी से बज बनना शुरू हो गया है। वहीं, अब इस फिल्म के पोस्टर को 13 हजार फीट की ऊंचाई से लॉन्च किया गया, जो अपने आप में बड़ी बात है। बता दें कि हिंदी सिनेमा में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब किसी फिल्म के पोस्टर को इतनी ऊंचाई से रिलीज किया गया हो। अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी इसका वीडियो जारी किया है।
एक्टर ने लिखा ये कैप्शन
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस पोस्टर वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा कि एयरड्रोपिंग थ्रिलर स्ट्रेट टू योर स्क्रीन्स, सुपर स्टोक्ड टू बी टेकिंग ऑफ ऑन दिस जर्नी विद यू ऑल, स्टे ट्यून्ड बीकोज #Yodha टीजर आउट ऑन 19 फरवरी, #Yodha इन सिनेमा मार्च 15। वहीं, अब इस मोशन पोस्टर के वीडियो पर यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
यूजर्स कर रहे जमकर तारीफ
एक यूजर ने इस पर लिखा कि ये बहुत शानदार है। दूसरे यूजर ने लिखा कि ये सच में रियल है। तीसरे यूजर ने लिखा कि ये इतिहास रचने वाला है। एक और यूजर ने लिखा कि योद्धा- द ब्लॉकबस्टर। एक और यूजर ने लिखा कि बहुत शानदार। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस मोशन पोस्टर वीडियो पर कर रहे हैं। वहीं, फैंस इस फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हैं और इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब देखने वाली बात ये होगी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती है।
इस दिन सिनेमाघरों में होगी ‘योद्धा’ की एंट्री
हालांकि उम्मीद की जा रही है कि टिकट खिड़की पर ‘योद्धा’ जमकर अपनी पकड़ बनाकर रखेगा और खूब नोट लूटेगा, लेकिन अब वक्त ही बताएगा कि ये फिल्म दर्शकों पर किस तरह से अपना जादू चला पाती है। बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस फिल्म को 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
6 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
9 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
10 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
12 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
13 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
14 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines