Sidharth Malhotra And Kiara Advani Luxury Car Collection: बॉलीवुड के स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोरने में लगे हैं। कपल ने 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की और एक-दूसरे के हो गए।
अपनी शादी के बाद से ही सिड-कियारा सोशल मीडिया पर खूब छाए हुए हैं। साथ ही शादी के बाद कपल ने दिल्ली में अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी दी और उसके बाद कपल ने मुंबई में अपनी शादी की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी। जिसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
इन कारों के दिवाने हैं सिड-कियारा
लेकिन शादी के पहले से ही यूजर्स गूगल पर इस कपल के बारे में जानकारी ले रहे हैं। यूजर्स सर्च कर रहे हैं कि सिड-कियारा के पास कितनी दौलत है और कौन-कौन सी कारें इन्हें पसंद हैं। अगर आप भी ये जानना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहतर साबित हो सकती हैं।
Sidharth Malhotra car
करोड़ो हैं कपल की कारों की कीमत
बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा के पास हार्ले डेविडसन बाइक के साथ ही मर्सिडीज और रेंज रोवर एसयूवी हैं। वहीं, किआरा आडवाणी के पास ऑडी, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज जैसी लग्जरी कारें हैं। बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा के पास सबसे महंगी कार Land Rover Range Rover Vogue एसयूवी है, जिसकी कीमत 2.5 करोड़ रुपये है।
इस बाइक के भी दिवाने हैं सिड
सिद्धार्थ के पास पावरफुल एसयूवी Mercedes Benz ML 350 4Matic भी है, जिसे उन्होंने साल 2014 में खरीदी थी और इसकी कीमत 66 लाख रुपये है। इसके साथ ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के पास Harley Davidson Dyna Fat Bob बाइक भी है, जिसकी कीमत 17 लाख रुपये बताई जाती है।
Kiara Advani Luxury Car Collection
कियारा के पास हैं बीएमडब्ल्यू की दो कारें
वहीं अगर बात करें सिड की दुल्हन कियारा की तो उनके पास भी एक से बढ़कर एक लग्जरी कारें है, जिनमें Audi A8L लग्जरी सेडान की कीमत करीब 1.6 करोड़ रुपये है। वहीं कियारा के पास Mercedes-Benz E220D है, जिसकी कीमत करीब 72 लाख रुपये है।
कियारा आडवाणी बीएमडब्ल्यू कंपनी की कारों की भी शौकीन हैं और उनके पास इस कंपनी की दो कारें हैं, जिनमें BMW X5 की कीमत करीब 78 लाख रुपये और BMW 530D लग्जरी सेडान की कीमत 75 लाख रुपये है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
11 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
13 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
14 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
15 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines