Sidharth Malhotra: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। संडे को एयरपोर्ट पर एक्टर ने कुछ ऐसी हरकत कर दी कि वो सभी के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले एक्टर ने अपने फैन को सरेआम बुरी तरह से इग्नोर कर दिया था। पैपराजी ने इस दौरान एक्टर की इस हरकत को अपने कैमरा में कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ मल्होत्रा का ये वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो गया। इस दौरान जहां कुछ लोग एक्टर को उनके इस बर्ताव के लिए बुरी तरह ट्रोल करते नजर आए तो कुछ उनके सपोर्ट में भी उतर आए।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फैन के साथ किया बुरा बर्ताव
कहा जा सकता है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा के एक वीडियो ने सोशल मीडिया को दो हिस्सों में बांट दिया। अब इस फैन का एक वीडियो सामने आया है। सिद्धार्थ ने जिसे इग्नोर किया था उस फैन ने अब अपना एक वीडियो शेयर कर एक्टर के इस बर्ताव को रुड बताया है। ये फैन बता रहा है कि वो पिछले कई सालों से सेलिब्रिटीज के स्कैच बनाकर उन्हें दे चुका है और वो सिद्धार्थ मल्होत्रा के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने सिद्धार्थ का भी स्केच बनाया था और वो एयरपोर्ट गए थे।
फैन ने वीडियो जारी कर बताई सच्चाई
जैसे ही एक्टर गाड़ी के पास पहुंचने वाले थे तो उन्होंने दिखाया कि वो एक्टर का स्केच बनाकर लाए हैं, लेकिन सिद्धार्थ ने कोई रिस्पांस ही नहीं दिया। यहां तक कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने स्केच की तरफ भी नहीं देखा। दो-तीन बार फैन ने ट्राई किया लेकिन जब एक्टर की तरफ से कोई रिस्पांस नहीं मिला तो वो फैन पीछे हट गया। फैन का कहना है कि उन्हें पहली बार किसी सेलिब्रिटी ने ऐसे इग्नोर किया है। इस शख्स का कहना है वो हर्ट तो हुआ लेकिन वो एक्टर की इज्जत करता है।
Bro is milking this now
byu/SmallAchiever inBollyBlindsNGossip
यह भी पढ़ें: Urfi Javed ने लगाई Sana Khan की क्लास, कपड़ों की चॉइस को लेकर सुनाई खरी-खोटी
सिद्धार्थ के फैन ने लोगों से की गुजारिश
इस शख्स ने अपने वीडियो के आखिर में ये भी कहा है कि उसका ये वीडियो बनाने का मकसद सिर्फ रियलिटी दिखाना है। उसने सभी लोगों से गुजारिश भी की है कि न तो सिद्धार्थ मल्होत्रा और न ही उन्हें लेकर कोई हेट फैलाई जाए। दरअसल, कुछ लोग कह रहे हैं कि ये शख्स एक्टर का पीछा कर रहा था तो उसे भी एक्टर के साथ ही ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, अब सच सबके सामने आ गया है।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
15 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
17 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
18 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
19 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
20 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
20 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
20 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines