Sidharth Malhotra-Kiara Advani Blessed With Baby Girl: बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पेरेंट्स बन गए हैं। उनके घर पर लक्ष्मी ने जन्म लिया है। इस गुड न्यूज के आते ही सोशल मीडिया पर खुशी की लहर दौड़ गई है। सेलिब्रिटी से लेकर फैंस तक हर कोई इस क्यूट कपल को पेरेंट्स बनने के लिए बधाई दे रहा है। जाहिर है कि सिड और कियारा दोनों ही फरवरी, साल 2023 में शादी के बंधन में बंधे थे। अब दोनों ने बेबी गर्ल का वेलकम किया है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसका कनेक्शन वरुण धवन और आलिया भट्ट से जोड़ा जा रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर इस पोस्ट का राज क्या है?
तीनों स्टार्स के घर आईं बेटियां
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता बनने के बाद ही सोशल मीडिया पर उनकी डेब्यू फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का पोस्टर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में सिड के अलावा आलिया भट्ट और वरुण धवन भी नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि तीनों ने ही इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और तीनों ही बेबी गर्ल के पेरेंट्स बने हैं।
आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से शादी के 6 महीने बाद बेटी राहा कपूर को जन्म दिया था। वहीं वरुण धवन ने अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल से शादी रचाई। उनके घर भी बेटी ने जन्म लिया। अब सिद्धार्थ मल्होत्रा भी पिता बन चुके हैं। सिड और कियारा के घर पर भी बेटी ने जन्म लिया है।
यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंट Kiara Advani को क्लिक करने पर भड़के पति Sidharth Malhotra, पैप्स को लगाई डांट
कपल ने फरवरी में दी थी गुड न्यूज
बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने फरवरी महीने में एक पोस्ट के जरिए प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज शेयर की थी। ‘शेरशाह’ स्टार्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बच्चे के छोटे-छोटे मोजे पकड़े हुए एक प्यारी सी दिल छू लेने वाली तस्वीर शेयर की थी। इसके बाद से फैंस इंतजार कर रहे थे कि कपल कब पेरेंट्स बनेगा। अब जुलाई में दोनों पेरेंट्स बन गए हैं। हालांकि सिद्धार्थ और कियारा की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
38 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines