Sidharth-Kiara Wedding: सिड-कियारा ने 7 फरवरी को शादी कर ली हैं और दोनों की शादी के फोटोज भी अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इन दोनों की शादी बहुत ही खास अंदाज में जैसलमेर में हुई है और कई बड़ी हस्तियों ने भी शादी में शिरकत की थी। इसके बाद अब दोनों की शादी का रिसेप्शन होगा, जो दिल्ली में 9 फरवरी और मुंबई में 12 फरवरी को होगा।
इस तरह करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के सभी स्टूडेंट शादी के बंधन में बंध चुके हैं। बता दें कि इनमें सबसे पहले वरुण धवन ने शादी की थी और इसके बाद आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से शादी कर ली थी। अब फिल्म के तीसरे स्टूडेंट सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी अपनी लेडी लव के साथ सात फेरे लेकर शादी कर ली है।
और पढ़िए – Sidharth-Kiara Wedding: दिल्ली में 9 और मुंबई में इस दिन होगा रिसेप्शन, शादी में ये था बहुत खास
‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के तीनों स्टूडेंट बंध गए शादी के बंधन में
सिड-कियारा की शादी के फोटोज जैसे ही सामने आए तो सोशल मीडिया पर मीम्स का सैलाब आ गया। साथ ही लोगों ने कपल के फोटोज पर कमेंट्स कर उन्हें बधाई दी हैं। लोगों ने कहा कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर के स्टूडेंट्स को फाइनली अपना-अपना इश्क वाला लव मिल गया। वहीं कई लोगों ने कपल के किस करने वाला फोटोज को देखकर कहा कि ये हम भी हो सकते हैं लेकिन हमारी शादी का एल्बम पूरा खानदान साथ बैठकर देखता है।
और पढ़िए – Sidharth-Kiara Wedding: करण जौहर ने सिद्धार्थ-कियारा को दी बधाई, लिखा- मैजिकल लव स्टोरी
एक के बाद एक स्टूडेंट ने रचाई शादी
बता दें कि करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ साल 2012 में आई थी। तीनों ही कलाकारों की एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट भी हुई थी। बता दें कि फिल्म के पहले स्टूडेंट यानी वरुण धवन 2021 में नताशा दलाल से शादी की थी। उसके बाद फिल्म की दूसरी स्टूडेंट आलिया भट्ट ने 2022 में रणबीर कपूर से शादी रचा ली और अब तीसरे स्टूडेंट यानी सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा आडवाणी से शादी कर ली हैं।
सिड-कियारा की शादी के बाद करण ने लिखा लंबा-चौडा पोस्ट
करण जौहर ने लिखा कि- ’10 साल पहले से ज्यादा मैं इसे जानता हू्ं। शांत, मजबूत और काफी ज्यादा सेंसिटिव। उसके कई साल बाद मैं इस लड़की से मिला….शांत, मजबूत और सेंसिटिव…उसके बाद ये दोनों एक दूसरे से मिले…तब मुझे इस बात का अहसास हुआ ये दो मजबूत व्यक्तित्व वाले लोग मिलकर एक बेहतरीन बॉन्ड बना सकते हैं। इसके बाद दोनों की मैजिकल लव स्टोरी की शुरुआत हो गई।
इसके बाद करण ने आगे लिखा कि ‘इन दोनों को एक साथ इस तरह से देखना किसी परियों की कहानी से कम नहीं है। सगाई से लेकर मंडप तक इन दोनों के प्यार की एनर्जी को हम सबने महसूस किया। मैं इन दोनों को सारी खुशियां मिले बस यही दुआ करता हूं। लव यू सिड…लव यू की….ऐसे ही हमेशा प्यार से एक दूसरे के साथ रहो।’
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
32 secs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
52 mins agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
1 hr agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
2 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
18 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
20 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
22 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
23 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
1 day agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines