Sidharth-Kiara Wedding Reception: बॉलीवुड के स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ में सात फेरे लिए और एक-दूजे के हो गए। इसके बाद कपल ने दिल्ली में अपनी शादी की रिसेप्शन की पार्टी दी और उसके बाद यह कपल मुंबई के लिए रवाना हो गया।
बीते दिन मुंबई में कपल की शादी का रिसेप्शन था, जिसमें सितारों का जमकर मेला लगा। कल मुंबई के सेंट रेजिस होटल में सिड-कियारा की शादी का रिसेप्शन हुआ, जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए। कपल के फंक्शन की शुरूआत 8:30 बजे से हुआ और करीब 9 बजे सिद्धार्थ-कियारा ने पार्टी में एंट्री की। इस दौरान कपल ने ब्लैक-व्हाइट आउटफिट पहना था, जिसमें सिद्धार्थ-कियारा काफी खूबसूरत लग रहे रहे थे।
और पढ़िए –Tanya Abrol Wedding: ‘चक दे इंडिया’ की ‘बलबीर कौर’ ने बॉयफ्रेंड आशीष वर्मा से की शादी, फोटोज वायरल
पार्टी में इन सितारों ने की शिरकत
सिड-कियारा की रिसेप्शन पार्टी में अजय देवगन-काजोल, आलिया भट्ट, पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ विद्या बालन, रणवीर सिंह, अनुपम खेर, वाइफ नताशा के साथ वरुण धवन, शिल्पा शेट्टी, विक्की कौशल सहित तमाम सितारों ने शिरकत की।
मुंबई में कपल ने दी शादी की रिसेप्शन पार्टी
बता दें कि 7 फरवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। साथ ही कपल की शादी के बाद उनके फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए है और सभी दोनों की तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ ही बीते दिन यानी 12 फरवरी की देर शाम मुंबई में कपल की शादी की रिसेप्शन पार्टी थी, जिसमें बी टाउन के ज्यादातर सेलेब्स पहुंचे।
सोशल मीडिया पर छाए सिड-कियारा
बतातें चलें कि सिद्धार्थ और कियारा के रिसेप्शन की कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है, जिसमें यह कपल ट्विनिंग करते हुए दिख रहा है। इसके साथ ही सिड ने अपने रिसेप्शन में फुल ब्लैक सूट पहना था, जिसमें वो काफी डैशिंग लग रहे थे, इसके साथ ही कियारा आडवाणी ने भी सिल्वर और ब्लैक वेलवेट गाउन पहना था, जिसमें वो भी बला की खूबसूरत लग रही थीं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
10 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
11 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
12 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
13 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines