Hetal Dave Real Story Sumo Didi: बॉलीवुड में काफी समय से कई बड़े लोगों पर बायोपिक बन चुकी हैं, जिनको पसंद भी किया गया है। वहीं, अब एक नई बायोपिक बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है, जो देश की पहली सूमो रेसलर की जिंदगी पर आधारित है। जियो स्टूडियो के बैनर तले बनी और जयंत रोहतगी द्वारा निर्देशित इस फिल्म का नाम ‘सूमो दीदी’ (Sumo Didi) है। खास बात ये है कि फिल्म का प्रीमियर 27 अक्टूबर को 36वें टोक्यो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (36th Tokyo International Film Festival) में हो चुका है, जिसको लेकर भारतीय सिनेमा प्रेमी में बेहद खुश हैं।
इस फिल्म की कहानी देश की पहली सूमो रेसलर हेतल दवे (Hetal Dave) के जीवन पर आधारित है, जिसको अब दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। जयंत रोहतगी (Jayant Rohatgi) के निर्देशन में बनी इस फिल्म प्रीमियर एशियन फ्यूचर सेक्शन में किया गया। हालांकि, इस फिल्म फेस्टिवल का आगाज 23 अक्टूबर को हो चुका है, जो 1 नवंबर तक चलेगा। फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से फैंस भी एक्साइटेड हैं।
यह भी पढ़ें: ‘भाई बस कर…’, साउथ एक्टर Nithiin ने जारी किया अपकमिंग फिल्म का पोस्टर; क्यों नाराज हो गए Pawan Kalyan के फैंस?
कौन देश की पहली सूमो रेसलर Hetal Dave?
हेतल दवे (Hetal Dave) देश की पहली महिला सूमो रेसलर हैं। हेतल दवे ने कई इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कई विदेशी पहलवानों को पटखनी दी है। इतना ही नहीं, हेतल दवे का नाम साल 2008 में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (Limca Book of Records) में भी दर्ज है। हेतल ने पोलैंड, फिनलैंड और ताइवान जैसे देशों में हुए टूर्नामेंट्स में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए जीत हासिल की है। साथ ही वे साल 2009 के वर्ल्ड गेम्स में मिडिल वेट कैटेगरी में वो पांचवे नंबर पर रही थीं।
Sumo Didi की स्टार कास्ट
वहीं, फिल्म में नजर आने वाली स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में श्रीयम भगनानी (Shriyam Bhagnani), हेतल दवे (Hetal Dave) का किरदार निभाने जा रही हैं। इनके अलावा फिल्म में चैतन्य शर्मा, नितेश पांडे और राघव धीr जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म अगले साल तक रिलीज हो सकती है। फिलहाल, रिलीज डेट की कोई ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की गई है। (Hetal Dave Real Story Sumo Didi)
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
16 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
16 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
18 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
19 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
22 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
22 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
23 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
23 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines