मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल बीते कुछ समय से अपने एक्स अकाउंट को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीते कुछ टाइम पहले सिंगर का एक्स अकाउंट हैक हो गया था। वहीं, अब श्रेया के फैंस के लिए खुशखबरी है। श्रेया घोषाल का एक्स अकाउंट रिकवर हो गया है और इसकी जानकारी खुद श्रेया घोषाल ने एक पोस्ट के जरिए दी है। आइए जानते हैं कि सिंगर ने क्या-क्या कहा?
श्रेया घोषाल ने शेयर किया पोस्ट
श्रेया घोषाल ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में श्रेया खुद नजर आ रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए सिंगर ने लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। श्रेया घोषाल ने अपने पोस्ट में लिखा कि मैं वापस आ गई हूं और अब मैं एक्स पर पोस्ट करूंगी और बात भी। सिंगर ने आगे लिखा कि मेरा एक्स अकाउंट फरवरी में हैक हो गया था और इसे काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा।
क्या बोलीं सिंगर?
श्रेया ने आगे कहा कि @एक्स की टीम की मदद से फाइनली मेरा अकाउंट रिकवर हो गया है। अब सब ठीक है और मैं यहां पर हूं। सिंगर ने आगे कहा कि अजीबो-गरीब विज्ञापन चल रहे हैं, जो AI जनरेटेड हैं और मेरे बारे में बहुत ही उल्टा लिख रहे हैं। ये क्लिक बैट हैं, जो स्पैम/धोखाधड़ी वाले लिंक हैं। सिंगर ने फैंस से कहा कि इस तरह के विज्ञापनों की रिपोर्ट करते रहें।
श्रेया ने खुद दी थी जानकारी
उन्होंने आगे लिखा कि इन्हें रोकने का अधिकार मेरे पास नहीं है। उम्मीद है कि जल्द ही इन मामलों को हल निकलेगा। वहीं, अब इस पोस्ट पर फैंस ने भी अपना रिएक्शन दिया है। बता दें कि श्रेया घोषाल इसके पहले भी एक वीडियो में बता चुकी हैं कि कैसे उनका एक्स अकाउंट हुआ और इसे रिकवर करने की वो पूरी कोशिश कर रही हैं। सिंगर ने इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। हालांकि, अब ये रिकवर हो गया है।
यह भी पढ़ें- नयनतारा संग उड़ रही थी डेटिंग रूमर्स, प्रभु देवा का सवालों पर ऐसा था रिएक्शन
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
10 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
10 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
12 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
13 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
16 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
16 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
17 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines