Shraddha Kapoor Trolled: आखिरी बार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में नजर आने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने हाल में 4 करोड़ की लेम्बोर्गिनी (Lamborghini) ली है, जिसके बाद एक्ट्रेस के फैंस उनकी बधाई दे रहे हैं, लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल भी हो रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस को कारों का बेहद शौक है, जिसके बाद उन्होंने अपने कार कलेक्शन एक और महंगी गाड़ी को जोड़ लिया है, जो 4.64 करोड़ की लेम्बोर्गिनी है। हालांकि, इस गाड़ी को लेकर एक्ट्रेस ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।
शोरूम ने लेम्बोर्गिनी के साथ श्रद्धा कपूर एक फोटो शेयर की थी, जिसके साथ उन्होंने एक पोस्ट भी लिखा ‘ये कोई अजीब बात नही है, लेकिन श्रद्धा कपूर ने अभी एक ह्यूराकन टेक्निका खरीदी है! भले ही वे बॉलीवुड की सबसे बड़ी कलाकार नहीं है, लेकिन वो उन कलाकारों में से एक हैं जो सबसे अलग हैं’, लेकिन इस गाड़ी को लेकर श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं।
Lamborghini को लेकर ट्रोल हुईं Shraddha Kapoor
हाल में कई सोशल मीडिया यूजर्स ने लेम्बोर्गिनी के साथ एक्ट्रेस की फोटो और उनकी पुरानी फोटो शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस क्लाइमेट एक्टिविस्ट के तौर पर आवाज उठाती नजर आ रही हैं। ऐसे में यूजर्स का कहना है ‘सेलेक्टिव एक्टिविस्ट ऑफ एनवायरमेंट’। एक और यूजर लिखता है ‘श्रद्धा कपूर ने 4 करोड़ की लेम्बोर्गिनी खरीदी है, जो ईंधन पीती है और CO2 उगलती है। क्या ये वो ही श्रद्धा कपूर हैं जिन्होंने जंगल में पेड़ों की कटाई का विरोध किया था?’
https://twitter.com/gatts4u/status/1717134598994596127
2019 में Shraddha Kapoor ने लिया था पर्यावरण के बचाव में स्टैंड
बता दें कि एक्ट्रेस के जिस वीडियो और फोटो को लेकर ट्रोल किया जा रहा है ये साल 2019 की है, जब श्रद्धा कपूर ने पर्यावरण के बचाव में स्टैंड लिया था, जिसकी खूब फोटो-वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। उस समय एक्ट्रेस को लोगों का खूब सपोर्ट मिला था, लेकिन अब साल 2023 में एक्ट्रेस के लेम्बोर्गिनी खरीदने के बाद उनको ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
12 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
14 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
15 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
16 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines