Shobitha Shivanna: बीती रात खबर आई कि साउथ की फेमस एक्ट्रेस शोबिता शिवन्ना ने सुसाइड कर लिया है। जैसे ही कन्नड़ एक्ट्रेस के निधन की खबर सामने आई, तो पूरी साउथ इंडस्ट्री में मातम पसर गया। हर कोई हैरान रह गया किसी को भी शोबिता की मौत पर भरोसा नहीं हो पा रहा था। हालांकि, पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और जांच शुरू हो गई थी। इस बीच जांच में अब पुलिस को सुसाइड नोट मिला है।
पुलिस को मिला सुसाइड नोट
जी हां, शोबिता के निधन के बाद से ही पुलिस मामले की जांच कर रही थी। जांच में पुलिस को एक डेथ नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि अगर आप सुसाइड करना चाहते हैं, तो आप कर सकते हैं। शोबिता के इस नोट से कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। गौरतलब है कि शोबिता अपने पति सुधीर रेड्डी के साथ गाचीबोवली में रहती थीं। पुलिस को शक था कि शायद दोनों में कोई कहा-सुनी हुई हो, लेकिन जांच में सामने आया है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था।
किस वजह से शोबिता ने किया सुसाइड?
पुलिस की जांच में आया है कि शोबिता और उनके पति सुधीर बेहद अच्छे से रहते थे और दोनों का रिश्ता भी बेहद बढ़िया था। हालांकि शादी के बाद शोबिता ने इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी और फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था। हालांकि, पुलिस अब इस पहलू पर गौर कर रही है कि क्या करियर में रुकावट की वजह शोबिता डिप्रेशन में थी, जिसकी वजह से उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया है।
शोबिता की मेंटल हेल्थ की हो रही जांच
पुलिस मामले की जांच कर रही है और उन्होंने शोबिता के पति का बयान भी दर्ज कर लिया है। साथ ही ये जांचा जा रहा है कि क्या मरने से पहले शोबिता के मन में कोई भी बुरे ख्याल या फिर सुसाइडल थॉट आए थे, जिसकी वजह से वो परेशान थी। शोबिता के सुसाइड नोट से उनका परिवार भी बेहद दुखी है।
पुलिस ने दिया गहन जांच का भरोसा
एक्ट्रेस की मौत का सीधा असर उनकी फैमिली पर पड़ा है। साथ ही फैंस में शोबिता के निधन से दुखी हैं। हालांकि, पुलिस मामले की तसल्ली से जांच कर रही है और शोबिता की मौत के पीछे के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने गहन जांच का भरोसा भी दिया है। देखने वाली बात होगी कि पुलिस की जांच में क्या सामने आता है।
यह भी पढ़ें- Pushpa 2 का एडवांस बुकिंग में तांडव, रिलीज से पहले इन फिल्मों को चटाई धूल
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
20 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines