पॉपुलर शो सीआईडी (CID) के फैंस के लिए खुशखबरी है। जी हां, शो में एसीपी प्रद्युमन मरे नहीं हैं बल्कि एक धमाकेदार वापसी करने वाले हैं। हाल ही में खबरें आई थीं कि शो में एसीपी प्रद्युमन यानी शिवाजी साटम के किरदार को खत्म किया जा रहा है, लेकिन अब उनकी वापसी की जानकारी है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
एसीपी प्रद्युमन की वापसी
हाल ही में आई ‘टेली चक्कर’ की एक रिपोर्ट की मानें तो इसके अनुसार शो के मेकर्स, एसीपी प्रद्युमन की दोबारा एंट्री की प्लानिंग कर रहे हैं। मेकर्स ने इस फैसले को फैंस की डिमांड पर लिया है। जी हां, जैसे ही लोगों को पता लगा कि शो में एसीपी प्रद्युमन का किरदार अब शिवाजी साटम नहीं निभाएंगे, तो लोगों ने इंटरनेट पर अपना गुस्सा जाहिर किया।
धमाकेदार होगा शिवाजी का कमबैक
अब मेकर्स शिवाजी के कमबैक के धमाकेदार सीन के बारे में सोच रहे हैं। गौरतलब है कि एसीपी प्रद्युमन यानी शिवाजी साटम ने अपने इस रोल को इतने शानदार तरीके से निभाया है कि अब फैंस भी इसके दिवाने बन चुके हैं और शिवाजी के हिट डायलॉग्स का तो कहना ही क्या? ‘कुछ तो गड़बड़ है दया’ तो हमेशा लोगों का पसंदीदा डायलॉग रहा है।
पॉपुलर शो सीआईडी
पार्थ समथान ने की है शो में एंट्री
बता दें कि हाल ही में शो में पार्थ समथान ने भी एंट्री की है। हालांकि, पार्थ ने पहले शो के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था, लेकिन अब वो शो में नजर आ रहे हैं। वहीं, अगर शिवाजी साटम की बात करें तो उन्होंने शो में अपनी किरदार के खत्म होने पर कहा कि मेकर्स ने उन्हें कुछ नहीं बताया है। CID में एक्टर शिवाजी साटम के अलावा दयानंद शेट्टी, ऋषिकेश पांडे और भी हैं।
शो के स्टार्स
सोनी टीवी के अलावा शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हर शनिवार-रविवार स्ट्रीम कर सकते हैं। इसके अलावा अगर शो के किरदारों की बात करें तो शिवाजी साटम के अलावा शो में अजय नागरथ, आदित्य श्रीवास्तव, दयानंद शेट्टी और ऋषिकेश पांडे जैसे स्टार्स हैं।
यह भी पढ़ें- Vaddy ने पब्लिक किया इंस्टाग्राम अकाउंट, फिर भी सस्पेंस बरकरार; रातों-रात बढ़े फॉलोअर्स
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
5 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
9 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
12 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
13 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
13 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
19 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines