हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'वो कर्ज उतारना चाहती थीं…' विवाद के सालों बाद तिवारी जी ने खोला शिल्पा शिंदे की वापसी का असली राज

‘भाभी जी घर पर हैं’ में मनमोहन तिवारी का रोल प्ले करने वाले एक्टर रोहिताश्व गौड़ ने बताया कि आखिर क्यों शिल्पा शिंदे ने 10 साल बाद शो में वापसी कर रही हैं. उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में जमकर इसपर बात कही है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन
शिल्पा शिंदे (File Photo)

‘भाभी जी घर पर हैं’ टीवी इंडस्ट्री का सबसे पॉपुलर शो में से एक है. इस शो में आपको कई सारे कैरेक्टर  देखने को मिलते हैं, जो खूब हंसातें हैं. इस शो की शुरुआत 2 मार्च 2015 को किया गया था. जब यह शो शुरू हुआ था तो उस वक्त शिल्पा शिंदे इस शो का हिस्सा था और वो अंगूरी भाभी का किरदार निभा रही थी. हालांकि उन्होंने साल 2016 में शो को अलविदा कह दिया था.  लेकिन शिल्पा शिंदे भाभी जी घर पर है शो में दोबारा वापसी करने वाली हैं. 10 साल बाद शो में वापसी करने पर मनमोहन तिवारी का रोल प्ले करने वाले एक्टर रोहिताश्व गौड़ ने अपनी बात रखी है और बताया है कि आखिर क्यों शिल्पा शो में वापसी कर रही हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा संग क्वालिटी टाइम बिताते दिखे निक जोनस, बेटी मालती ने लूटी महफिल

शिल्पा की शो में वापसी पर रोहिताश्व गौड़ का बयान

हाल ही में डिजिटल कॉमेंट्री को दिए एक इंटरव्यू में एक्टर रोहिताश्व गौड़ से जब शिल्पा शिंदे की वापसी पर सवाल किया गया कि ‘भाबी जी घर पर हैं’ 2.0 में चल रहा है कि इस शो में शिल्पा शिंदे की वापसी हुई है इसके बारे में आप बताएं आखिर पूरा मामला क्या है. एक्टर रोहिताश्व गौड़ ने जवाब देते हुए कहा ‘‘मनोज संतोषी शिल्पा शिंदे को बहुत चाहते थे. इतना ही नहीं उनके अंतिम समय में शिल्पा ने भी उनकी खूब सेवा की है. शिल्पा अपना सारा काम छोड़कर मनोज संतोषी की सेवा में लग गई थी. इतना ही नहीं जब मनोज हैदराबाद के अस्पताल में एडमिट में हुए तो उसने अस्पताल के पास ही घर भी ले लिया था.और पूरा दिन हॉस्पिटल में रहने लगी थी. मनोज और शिल्पा के बीच इतना गहरा रिश्ता है कि जब शिल्पा शो छोड़ कर गई थी तो मनोज संतोषी बहुत रोए थे. इस बात को जिक्र शिल्पा ने भी एक पॉडकास्ट में किया है. वो मनोज संतोषी का कर्ज उतारना चाहती थी और शो में वापसी करना चाहती थी.’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 1-2 नहीं, पूरे 6 बार दी 100 करोड़ की वर्ल्डवाइड ओपनिंग, जानिए कौन है इंडियन सिनेमा का सबसे बड़ा स्टार

कौन थे मनोज संतोषी?

आपको बता दें कि चैनल भी 11 साल बाद कुछ बदलाव करना चाह रहा था, क्योंकि की भाभी जी घर पर हैं कि दर्शक सिमटकर रह गए हैं उसमें कुछ इजाफा चाहिए. यही कारण है कि ‘भाभी जी घर पर है 2.0’ में शिल्पा शिंदे की वापसी हो  रही है. बता दे कि मनोज संतोषी शो के राइटर थे, जिनका निधन 23 मार्च 2025 को लीवर की बिमारी के कारण हो गया था

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola