Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी के शादी में अब बस कुछ ही टाइम रह गया है। कपल के साथ-साथ फैंस और उनकी फैमिली भी शादी के लिए बेहद एक्साइटेड है। इस बीच अब शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने रकुल और जैकी की शादी में स्पेशल परफॉर्मेंस दी है। शिल्पा और राज बॉलीवुड सॉन्ग मुंडया तू बचके रही पर धमाकेदार डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
डांस करते नजर आए शिल्पा और राज
bollywoodnow ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर रकुल और जैकी की शादी से आए लेटेस्ट वीडियो को अपनी स्टोरी पर शेयर किया है। साथ ही इसके कैप्शन में लिखा है कि शिल्पा और राज सैटिंग द वाइब राइट इन गोवा। वहीं, जैसे ही ये वीडियो सामने आया, तो इंटरनेट पर छा गया और हर कोई इस वीडियो को खूब पसंद कर रहा है। वीडियो में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा बेहद शानदार डांस कर रहे हैं।
Shilpa Shetty-Rajkundra
रकुल और जैकी की शादी के लिए गोवा पहुंचे सेलेब्स
बता दें कि रकुल और जैकी की शादी में शामिल होने के लिए बी-टाउन के कई सेलेब्स गोवा जा चुके हैं। इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के अलावा वरुण धवन, भूमि पेडनेकर, ईशा देओल, सोनम कपूर, आनंद आहूजा और रितेश देशमुख सहित अन्य कई सितारों को देखा जा चुका है। बी-टाउन सेलेब्स को एयरपोर्ट पर रकुल और जैकी की शादी के लिए जाने हुए देखा गया है।
बेहद खास है रकुल और जैकी की शादी
रकुल और जैकी की शादी बेहद खास होने वाली है। इस शादी में ना कई चीजें बेहद खास हैं, जैसे ये एक इको-फ्रैंडली वेडिंग है। गोवा में समंदर किनारे होने वाली इस शादी में दोस्त और परिवार शामिल होगा। रकुल-जैकी की शादी में आतिशबाजी भी नहीं होगी और इस शादी में पेड़ भी लगाएंगे जाएंगे। शादी के बाद कपल मुंबई में अपनी शादी का रिसेप्शन रखेगा, जिसमें कई सेलेब्स अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।
हर किसी को कपल की शादी की फोटोज का इंतजार
वहीं, अब फैंस को रकुल और जैकी की शादी की ऑफिशियल फोटोज आने का बेसब्री से इंतजार है। हर कोई दिल थाम के कपल की शादी की फोटोज आने का वेट कर रहा है। बता दें कि साल 2020 में दोनों की बातचीत शुरू हुई थी और फिर धीरे-धीरे ये बातचीत लव स्टोरी में बदल गई और अब फाइनली दोनों शादी करने वाले हैं।
संबंधित खबरें
सलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 hr agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 hr agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
12 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
16 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
19 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
20 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
20 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines