Shilpa Shetty Raj Kundra Anniversary: बॉलीवुड के चर्चित कपल शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की शादी को आज पूरे 13 साल हो गए हैं। बी-टाउन की लोकप्रिय जोड़ियों में से एक शिल्पा और राज अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं।
ये कपल आज अपनी 13वीं सालगिरह को मना रहे हैं। इस मौके पर शिल्पा ने पति राज कुंद्रा को खास अंदाज में एनिवर्सरी विश की है।
शिल्पा का एनिवर्सरी पोस्ट
शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लेते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने कई यादगार पलों से भरी तस्वीरों को जोड़कर एक वीडियो के रूप में दर्शाया है। इस क्लिप में शिल्पा और राज की जर्नी को देखा जा सकता है।
वीडियो को साझा करते हुए शिल्पा ने कैप्शन दिया है- ’13 साल, कुकी, वाह! (और गिनती नहीं), इस जीवन में मेरे साथ इस यात्रा को शेयर करने और इसे इतना सुंदर बनाने के लिए धन्यवाद। आप, मैं और हम बस इतना ही चाहिए। Happy Anniversary to US, Cookie।’ उनके इस प्यार भरे मैसेज को देख कई सेलेब्स और फैंस उनको बधाईयां दे रहे हैं।
फिर बढ़ी राज कुंद्रा की मुश्किलें
बता दें कि महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने राज पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कुछ लोगों के साथ मिलकर महंगे होटलों में एडल्ट फिल्मों की शूटिंग की है, जिसे बाद में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के जरिए अपलोड किया जाता।
Raj Kundra Case: पुलिस ने दायर की चार्जशीट, ओटीटी प्लैटफॉर्म के लिए एडल्ट फिल्मों की शूटिंग का दावा
वहीं इस चार्जशीट में राज कुंद्रा के साथ-साथ शर्लिन चोपड़ा, पूनम पांडे, फिल्म निर्माता मीता झुनझुनवाला और कैमरामैन राजू दुबे पर भी आरोप लगाया गया है। खबरें ये भी हैं कि इस मामले में राज कुंद्रा के बाद चार और गिरफ्तारियां हुई हैं, हालांकि उनका नाम अभी सामने नहीं आया है।
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के बारे में
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा 22 नवंबर, 2009 को शादी के बंधन में बंधे थे। इनके दो बच्चें हैं। मई 2012 में उन्होंने अपने पहले बच्चे वियान का स्वागत किया। इसके बाद फिर फरवरी 2020 में, शिल्पा सरोगेसी के जरिए बेटी समिशा की मां बनीं।
संबंधित खबरें
'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
42 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 hr agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
2 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
11 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
13 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
14 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
16 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
16 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
17 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines