Shilpa Shetty Raj Kundra: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा आए दिन किसी न किसी कंट्रोवर्सी में फंसे रहते हैं। आज भी इस कपल के खिलाफ 60 करोड़ की धोखाधड़ी केस में FIR की खबर सामने आई है। व्यापारी दीपक कोठारी ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर उन्हें 60 करोड़ रुपए का चूना लगाने का आरोप लगाया है। अब इस मुसीबत के बीच ये दोनों प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो प्रेमानंद महाराज से खास बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
प्रेमानंद महाराज ने राज और शिल्पा को दिया खास मंत्र
इस वीडियो में प्रेमानंद महाराज ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा से पूछा कि क्या वो नाम जप करते हैं? तो एक्ट्रेस ने उनसे सवाल करते हुए कहा- ‘आप हमें बताइए कि हमको क्या करना है चाहिए?’ इस पर प्रेमानंद महाराज ने कपल को कहा, ‘एक छोटा सा काउंटर ले लीजिए और उसमें दस हजार नाम चौबीस घंटे में जप लीजिए। अंगूठी में राधा, राधा, राधा, राधा और फिर आप देख लीजिए। मैं आपके सामने बैठा हूं। दोनों किडनी फैल हैं। हर कष्ट के बाद भी अंदर से आनंद है। हर समय मैं खुश रहता हूं। मौत का कोई डर नहीं है। किसी से कोई अपनापन नहीं, कोई परायापन नहीं। उसी आनंद को बांटने के लिए भगवान ने जो समय दिया है वो लूट लो।’
प्रेमानंद महाराज ने राज कुंद्रा से पूछा नशे से जुड़ा सवाल
उनकी ये बात सुनकर राज कुंद्रा खुश भी दिखाई दिए और इमोशनल होते हुए भी नजर आए। इसके बाद प्रेमानंद महाराज ने शिल्पा और राज को फिर से राधा नाम जपने के लिए कहा। साथ ही कहा कि अगर मान सको तो कोई नशा मत करना। फिर उन्होंने राज कुंद्रा से सवाल भी किया कि करते हो कोई नशा? जिसके जवाब में राज ने ना कहा। फिर राज कुंद्रा ने भावुक होकर प्रेमानंद महाराज से कहा, ‘मैं कहना चाहता हूं पिछले 2 साल से आपको फॉलो कर रहा हूं और सोशल मीडिया पर तो आप छाए हुए हो। जब मैं आ रहा था, तो सोच रहा था कि एक सवाल पूछना चाहिए। लेकिन जो भी सवाल मेरे मन में आ रहा था, अगले दिन उसका जवाब आपसे ही इंस्टाग्राम पर मिल रहा था।’
यह भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी केस में FIR, मुंबई के बिजनेसमैन ने दर्ज करवाया मामला
प्रेमानंद महाराज को किडनी डोनेट करना चाहते हैं राज
राज कुंद्रा ने आगे कहा, ‘मेरे पास कोई सवाल नहीं है। बस इतना कहना चाहता हूं कि मैं जानता हूं कि आप पिछले 10-20 साल से कितनी परेशानी से जूझ रहे हैं। मैं आज कहना चाहता हूं कि मैं कभी आपके काम आ सकता हूं। तो आज एक किडनी मेरी आपके नाम।’ उनकी इस बात में भाव दिखाई दे रहा था। राज कुंद्रा ने अब जिस तरह से प्रेमानंद महाराज को अपनी किडनी ऑफर की है, अब वो चर्चा में आ गए हैं।
संबंधित खबरें
'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
8 mins agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
44 mins agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
11 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
12 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
22 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
22 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines