Shehnaaz Gill Video: एक्ट्रेस शहनाज गिल के फैंस आज भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मौजूद हैं। शहनाज और सिद्धार्थ (Shehnaaz Siddharth) की जोड़ी जिसे फैंस ने सिडनाज नाम दिया था आज भी सबकी पसंदीदा है। सिद्धार्थ के जाने के बाद अब भले ही ये दोनों साथ-साथ नहीं दिखते, मगर शहनाज के जहन में वो आज भी हैं। इसी का सुबूत है एक्ट्रेस का लेटेस्ट (Shehnaaz Gill latest Video) वीडियो।
दरअसल, हाल ही में शहनाज गिल को कार्यक्रम में पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवॉर्ड को शहनाज ने दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) को समर्पित किया। इतना ही नहीं सना ने मंच से सिद्धार्थ को याद करते हुए ये भी कहा कि ये सिद्धार्थ ही थे जिनकी वजह से वो आज यहां तक पहुंची हैं।
पैपराजी वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो जारी किया, जिसमें शहनाज़ (Shehnaaz dedicates her award to siddharth shukla) को अवॉर्ड रिसीव करते हुए देखा जा सकता है। क्लिप में वो सबसे पहले कहती हैं कि पुरस्कार उनका है क्योंकि ये उनकी कड़ी मेहनत की वजह से मिला है। फिर वो इसे सिद्धार्थ शुक्ला को डेडिकेट करती हैं।
शहनाज ने मंच से किया सिद्धार्थ शुक्ला को याद
दुबई में आयोजित फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट ते दौरान, शहनाज़ कहती हैं, “मैं इसे अपने परिवार, अपने दोस्तों और मेरी टीम को बिलकुल भी नहीं समर्पित करूंगी क्योंकि ये मेरी मेहनत है।’ इसके बाद वो अवॉर्ड को देखते हुए कहती हैं ”तू मेरा है और मेरा ही रहेगा, ठीक है?”
इसके बाद शहनाज ने कहा, “एक चीज और। मैं एक बंदे को धन्यवाद बोलना चाहती हूं। धन्यवाद मेरे जीवन में आने के लिए। इतना मेरे पे इंवेस्ट करने के लिए की आज मैं यहां पे पहुंची हूं..सिद्धार्थ शुक्ला यह आपके लिए है।” वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
क्लिप पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा एक यूजर ने लिखा, “कितनी प्यारी … इतनी मजबूत लड़की। सिड को आप पर बहुत गर्व होगा।” दूसरे ने लिखा, “मैं अपने आँसुओं को नियंत्रित नहीं कर सकता, शहनाज़ पर गर्व है।” एक अन्य ने लिखा “बहादुर लड़की … शहनाज़ चलते रहो। वह वहाँ से तुम्हारे लिए जयकार कर रहा है।”
सिद्धार्थ और शहनाज़, बिग बॉस 13 के घर में एक-दूसरे से मिले और एक दूजे के करीब आ गए। उन्होंने कभी भी आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था। सिद्धार्थ ने रियलिटी शो बिग बॉस 13 जीता। 2 सितंबर, 2021 को कार्डियक अरेस्ट के चलते उनका निधन हो गया।
वर्क फ्रंट
शहनाज इन दिनों बॉलीवुड डेब्यू के लिए ‘किसी का भाई किसी की जान’ में बिजी हैं। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती और पूजा हेगड़े भी हैं।
संबंधित खबरें
'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
17 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 hr agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
2 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
10 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
13 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
14 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
15 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
16 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
17 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines