Shehnaaz Gill Birthday: आज यानी 27 जनवरी को ‘बिग बॉस 13’ फेम शहनाज गिल का बर्थडे है और एक्ट्रेस आज अपना 30 बर्थडे मना रही है। यूं तो शहनाज बचपन से अपने परिवार की लाडली रही हैं, लेकिन हालांकि जब परिवार ने उनकी मर्जी के खिलाफ शादी करने की बात की तो रिश्ते थोड़े खराब हुए।
इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ अपना बर्थडे मना रही हैं। वीडियो में शहनाज अपनी टीम, फैमिली और दोस्तों के साथ एक होटल में केक काटते हुए दिख रही हैं।
शहनाज ने कहा- मैं विश नहीं मांगती
अपने जन्मदिन पर शहनाज ने प्रिंटेड सलवार-कुर्ता पहना, जिसमें हमेशा की तरह वह बेहद खूबसूरत और खुश लग रही हैं। इस दौरान शहनाज ने केक काटते हुए डांस भी किया और वीडियो में शहनाज की एक फ्रेंड जब उन्हें विश मांगने के लिए कहती हैं, तो शहनाज कहती हैं कि मैं विश नहीं मांगती। इस दौरान उनके साथ एक्टर वरुण शर्मा भी दिखे। इसके साथ ही शहनाज ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि ‘एक साल और बड़ी, हैप्पी बर्थडे टू मी! #ब्लेस्ड #ग्रटीटुडे।’
और पढ़िए –Anu Kapoor Health Update: अब पहले से बेहतर हैं अनु कपूर, सीने में दर्द के कारण कराया गया एडमिट
इन नाम से फेमस हैं शहनाज
बता दें कि शहनाज का जन्म 27 जनवरी 1993 में हुआ था और वह ‘पंजाब की कैटरीना कैफ’ के नाम से फेमस हैं। शहनाज ने अपने करियर में एक लंबा सफर तय किया है और अब वह अपने बैक-टू-बैक प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। बचपन से ही शहनाज को एक्टिंग का शौक रहा है और परिवार से भागकर उन्होंने पंजाब में मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।
साल 2015 में शहनाज गिल पहली बार गुरविंदर बरार के गाने शिव दी किताब और कंवर चहल के गाने माझे दी जट्टी म्यूजिक वीडियो में नजर आई थी। इसके साथ ही हाल ही में शहनाज के गुरु रंधावा के साथ कई गाने सामने आ चुके हैं और फैशन से लेकर स्टाइल तक शहनाज गिल काफी बदल गई हैं और फैंस भी उनको खूब पसंद करते हैं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
14 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
15 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
15 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
16 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
17 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
17 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
19 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines