Sheezan Khan: टीवी एक्टर शीजान खान एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए है। दिसंबर 2022 में शीजान खान की को-एक्ट्रर्स तुनिषा शर्मा का निधन हुआ था, जिसके बाद एक्टर पर तुनिषा की मां ने कई गंभीर आरोप लगाए और वो मुसीबत में पड़ गए।
इस मामले में शीजान खान को तकरीबन दो महीने तक जेल में भी रहना पड़ा। वहीं, अब शीजान खान उन दिनों को याद करते हुए इमोशनल हो गए।
यह भी पढ़ें- मां के नाम से इज्जत मिली पर काम नहीं…, Salman Khan की एक्ट्रेस को लेकर बेटी का चौंकाने वाला खुलासा
दो महीने तक जेल में रहे शीजान खान
जेल जाना किसी के लिए भी आसान नहीं होता है। तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में शीजान खान दो महीने तक जेल में रहे। वहीं, अब इस भावुक होते हुए उन्होंने कहा है कि मैं बेहद बुरे दौर से गुजरा हूं। ऐसा लगता था कि मेरी लाइफ थम गई है। शीजान ने कहा कि मैं हमेशा सोचता था कि क्या अब मेरी लाइफ फिर से शुरू होगी? मैं सोचता था कि क्या ये सब कभी खत्म होगा? इन सबकी वजह से मेरी फैमिली को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
मेरी लाइफ मेरी आंखों के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर रही थी- शीजान
शीजान ने आगे कहा कि मेरी लाइफ मेरी आंखों के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर रही थी। मुझे कुछ भी समझ नहीं आ रहा था। शीजान ने कहा कि मुझे भगवान पर पूरा भरोसा था और यकीन था कि वो मेरे साथ कभी कुछ गलत नहीं होने देंगे। मेरे इस बुरे समय में मेरे परिवार ने मुझे बहुत सपोर्ट किया है। शीजान कहते हैं कि इसके बाद कुछ लोगों के असली रंग भी सामने आए हैं। इस घटना के बाद से मेरे कुछ दोस्त भी बदल गए हैं।
जल्द ही मेरा केस खत्म हो जाए- शीजान
इसके आगे शीजान खान कहते हैं कि मुझे भरोसा था कि मैंने कुछ गलत नहीं किया है और सच्चाई की ही जीत होगी। मुझे देश के कानून पर पूरा भरोसा है और इसलिए आज मैं जेल से बाहर हूं और राहत की सांस ले पा रहा हूं। शीजान ने आगे कहा कि मैं अब बस यही मना रहा हूं कि जल्द ही मेरा केस खत्म हो जाए। शीजान ने कहा कि ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में आने का मेरा फैसला एकदम ठीक था, क्योंकि इसके पहले मैं बुरे मेंटल कंडीशन से गुजर रहा था।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
8 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
11 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
12 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
13 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
13 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
14 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
15 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
15 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines