टीवी के जाने-माने चेहरे शीजान खान, शफक नाज और फलक नाज इस वक्त चर्चा में बने हुए हैं। जी हां, तीनों अपने रिश्तें की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। सभी जानते हैं कि इन तीनों भाई-बहनों के बीच के रिश्ते में खटास आई हुई है और इनके बीच कुछ ठीक नहीं है। अब शीजान और फलक ने बहन शफक संग खराब रिश्तों पर बात की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
शीजान और फलक
दरअसल, सिद्धार्थ कनन से बात करते हुए शीजान और फलक ने कहा कि वैसे तो सब ठीक चल रहा था, लेकिन फिर उनके रिश्ते में खटास आ गई। शीजान ने बताया कि वो अपनी बहन से नाराज थे और इसकी वजह शफक का बीमारी के दौरान मां के पास ना होना थी। उन्होंने कहा कि जब उनकी मां बीमार थीं और अस्पताल में भर्ती थीं, तो शफक उनसे मिलने नहीं आई।
डिप्रेशन में थीं मां- शीजान
उन्होंने बताया कि उनकी मां डिप्रेशन में थीं और उनकी देखभाल करना बहुत मुश्किल हो गया था। उस वक्त बच्चे की तरह उनका ख्याल रखना पड़ता था। हालांकि, अपनी मां के डिप्रेशन में जाने की वजह पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनका केस भी कहीं ना कहीं इसकी वजह था। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें शफक की याद भी आती थी और उन्होंने दवाई लेना भी बंद कर दिया था।
शफक ने आने से किया मना
इसके बाद शीजान ने शफक से बात ना करने का फैसला लिया। हालांकि, शफक ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो इग्नोर्ड किड थीं और उनके इस बयान से उनकी मां का बहुत दुख भी हुआ था। शीजान ने कहा कि भले ही वो अपने भाई-बहन से संबंध ना रखती, लेकिन कम से कम मां से तो बात करती, लेकिन जब उनकी मां बीमारी थी और शफक को फोन किया गया, तो उन दोनों के बीच बेहद फॉर्मल तरीके से बात हुई। हालांकि, जब उन्हें मिलने आने के लिए कहा गया, तो शफक ने आने से मना कर दिया था।
यह भी पढ़ें- RJ Mahvash-Yuzi Chahal ने किसे बताया इंडिया का फ्यूचर? शेयर कर दिए एक जैसे पोस्ट
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
9 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
10 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
11 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
12 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
15 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
15 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
16 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
16 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines