Sonakshi Sinha-Zaheer Marriage: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का रिश्ता शुरू से ही सुर्खियों में रहा. अलग धर्म होने की वजह से इस पर काफी विवाद भी हुआ. शादी के समय काफी खबरें रही थी कि उनके रिश्ते से कोई भी खुश नहीं है. परिवार में कलह है. वहीं सोनाक्षी की शादी में भाई मौजूद नहीं थे, जिस पर काफी सवाल भी खड़े हुए थे. हालांकि, इनके रिश्ते को लेकर परिवार की कलह को फैमिली ने गलत ठहराया था. ऐसे में अब पूनम सिन्हा ने खुलासा किया कि शत्रुघन पहले इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे. उन्हें मनाने में दो साल का वक्त लगा था. चलिए बताते हैं पूरा माजरा.
दरअसल, हाल ही में फराह खान, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के घर पहुंची थीं. वह अपने कुकिंग व्लॉग का अगला एपिसोड शूट करने के लिए सोनाक्षी के घर पहुंची थीं, जहां पर एक्ट्रेस की मां पूनम सिन्हा और जहीर की मम्मी मुमताज रतनसी भी मौजूद थीं. इसी दौरान फराह खान ने ये जानने की कोशिश की कि सोनाक्षी और जहीर की शादी कैसे हुई थी और घरवाले इस रिश्ते के लिए कैसे राजी हुए थे.
यह भी पढ़ें: ‘आने वाली दिनों में…’, Dharmendra को खोने के गम से उबर नहीं पा रहीं ईशा देओल, फिर बहाए पिता की याद में आंसू
पूनम सिन्हा ने खोली सोनाक्षी-जहीर के रिश्ते की पोल
व्लॉग में फराह खान को पूनम सिन्हा से पूछती हैं, ‘क्या आपको सगाई से पहले पता था कि दोनों सात साल से डेट कर रहे थे?’ इस पर पूनम सिन्हा ने जवाब दिया, ‘नहीं मुझे नहीं पता था.’ इस पर सोनाक्षी उन्हें टोकती हैं और कहती हैं, ‘मम्मी झूठ मत बोलो. मैंने इस बात को सबसे पहले आपको ही बताया था. आपने इस बारे में पापा को नहीं बताया था.’ बेटी की बात पर पूनम सिन्हा सच बताती हैं और कहती हैं कि उन्हें इसके बारे में इनकी शादी से दो साल पहले ही पता चला था.
सानोक्षी के रिश्ते के लिए राजी नहीं थे शत्रुघन सिन्हा
इतना ही नहीं, पूनम सिन्हा ने आगे बताया कि सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघन सिन्हा इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे. वह उन्हें दो साल तक मनाती रही थीं ताकि वह इस रिश्ते के लिए मान जाएं. इस पर जहीर ने बताया कि उस समय तक उन्हें रिश्ते में रहे पांच साल हो गए थे. जब सोनाक्षी की मम्मी को उनके रिश्ते के बारे में पता चला था. इसके पहले पूनम को भी इसका कोई अंदाजा नहीं था.
यह भी पढ़ें: 4 मिनट का वो भोजपुरी का इकलौता सॉन्ग, जो 40,000 में बनकर हुआ था तैयार, मिले 250 करोड़ से ज्यादा व्यूज
पूनम सिन्हा ने कहा- ‘शक हो गया था’
पूनम सिन्हा आगे सोनाक्षी और जहीर के रिश्ते को लेकर कहती हैं कि उन्हें इनके रिश्ते को लेकर शक पहले ही हो गया था. क्योंकि एक्ट्रेस उन्हें खुश करने के लिए घर के काम करने लगी थीं. पूनम ने कहा कि माओं से कुछ छिपा नहीं रहता है. वो सब जानती हैं. इसके बाद जहीर इकबाल की मां मुमताज रतनसी की भी एंट्री होती है. फराह उनसे सवाल करती हैं, ‘दोनों मम्मियां एक-दूसरे से पहली बार कब मिली थी?’
पहली बार कहां मिला था सोनाक्षी-जहीर का परिवार?
इस सवाल के जवाब में सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि दोनों शादी से बहुत पहले ही मिली थीं. उन्होंने इस मुलाकात का किस्सा साझा करते हुए बताया कि उन्होंने हुमा कुरैशी के घर पर एक पार्टी रखी थी. दोनों ने ही अपने माता-पिता को बुलाया था. ये उनकी पहली अनऑफिशियली मुलाकात थी. उस समय परिवार को नहीं पता था कि वह एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. वहीं, पूनम ने भी बताया कि उन्हें शक हुआ था. क्योंकि सोनाक्षी, जहीर की मां के पैरों के पास बैठी थीं. इस पर फराह, सोनाक्षी के मजे लेते हुए कहती हैं कि उन्हें पता है कि बच्चे कभी अपनी मां के पैरों के पास नहीं बैठते हैं.
यह भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हुई शादी? नए-नवेले जोड़ी की फोटोज वायरल, जानिए सच्चाई
कब की थी सोनाक्षी-जहीर ने शादी?
आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने पिछले साल शादी की थी. दोनों ने 23 जून 2024 को मुंबई में रजिस्टर्ड मैरिज की थी. इसके बाद कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी रखी थी. दोनों 2017 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. अब सोनाक्षी और जहीर अपनी शादीशुदा जिंदगी को खूब एंन्जॉय कर रहे हैं. वह सोशल मीडिया पर कोई ना कोई पोस्ट शेयर करते रहते हैं.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
16 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
17 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
18 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
18 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
19 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
20 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines