बॉलीवुड के चार्मिंग डूड यानी शशि कपूर का आज 18 मार्च को बर्थडे है। इस खास मौके पर हर किसी ने शशि कपूर को याद किया। भले ही शशि कपूर आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन फिर भी लोगों के दिलों में उनकी खास जगह है। एक समय ऐसा था जब इरफान खान भी शशि कपूर के बड़े फैन हुआ करते हैं। कई बार उन्होंने अपने और शशि कपूर से जुड़े किस्सों को भी शेयर किया है। आइए आज भी कुछ ऐसा ही खास जान लेते हैं…
शशि कपूर के बड़े फैन थे इरफान
दरअसल, इरफान खान, शशि कपूर के बड़े फैन थे। जब शशि कपूर का निधन हुआ था, तब भी इरफान खान बेहद दुखी हो गए थे। इरफान ने कई बार शशि कपूर के संग दिल छू लेने वाली बातें शेयर की, जिससे साफ पता लगता है कि वो सच में शशि कपूर को बहुत मानते थे। एक बार इरफान खान ने बताया था कि उन्होंने हमेशा अपनी स्क्रीन पर मौजूदगी, चार्म और आकर्षण से लोगों का दिल जीता।
मोरक्को फिल्म फेस्टिवल
उन्होंने एक निर्माता के तौर पर भी शानदार फिल्में बनाई है और पृथ्वी थिएटर के प्रति कपूर के समर्पण की भी उन्होंने खूब तारीफ की। इसके अलावा इरफान ने मोरक्को फिल्म फेस्टिवल की खास यादें भी शेयर की थी और बताया कि उन्होंने मुझे बुलाया और कहा कि अरे तुम, यहां आओ और उन्होंने मेरे बालों को सहलाया। उस दौरान उन्होंने कहा कि क्या तुम्हें याद है कि हमने साथ में ‘पायलट’ में काम किया था और ये सुनकर मुझे शर्मिंदगी महसूस हुई क्योंकि मुझे याद नहीं आ रहा था।
Shashi Kapoor, Irrfan Khan
फिल्म ‘पायलट’
इरफान ने आगे कहा कि मैं शशि जी की याददाश्त से बहुत प्रभावित था। वहीं, अगर फिल्म ‘पायलट’ की बात करें तो वो कभी सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई। इसके अलावा उन्होंने शशि कपूर संग अपनी एक ओर मुलाकात शेयर की। उन्होंने बताया कि सालों बाद मैं फिर से उनसे मिला था और उस वक्त उनके साथ उनका बेटा कुणाल भी था।
राष्ट्रपति पुरस्कार समारोह
उन्होंने आगे बताया कि उस वक्त हम दोनों राष्ट्रपति पुरस्कार समारोह में जा रहे थे। मैं उनके पैरों के पास बैठा और उनके हाथ पकड़े। उन्होंने खाली आंखों से कुणाल को देखते हुए मेरा हाथ हिलाया और पूछने की कोशिश की कि मैं कौन हूं? यही जिंदगी है। इरफान ने अपनी श्रद्धांजलि यह कहकर पूरी की कि वो खास थे और हमारे दिलों में हमेशा खास रहेंगे।
यह भी पढ़ें- 28 साल बाद रि-रिलीज हो रही सनी देओल की एक्शन-ड्रामा फिल्म, ‘जाट’ से पहले फैंस को मिली बड़ी ट्रीट
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
10 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
14 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
15 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
16 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
16 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
18 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines