दिवंगत एक्टर शशि कपूर (Shashi Kapoor) अपने जमाने के बेहतरीन एक्टर्स में से एक थे। बॉलीवुड के चार्मिंग डूड कहे जाने वाले शशि कपूर भले ही आज इस दुनिया में नहीं हों लेकिन 18 मार्च को उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपके लिए उनसे जुड़ी कुछ यादें लेकर आए हैं। वैसे तो सुपरस्टार शशि कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1961 में यश चोपड़ा की फिल्म ‘धर्मपुत्र’ से की थी। बतौर लीड एक्टर डेब्यू करने के बाद सुपरस्टार ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी। उनकी यादगार फिल्मों में अमिताभ बच्चन के साथ उनकी कई फिल्में शामिल हैं, जिन्हें फैंस आज भी देखना पसंद करते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर शशि कपूर ने अमिताभ बच्चन के साथ सेकेंड लीड रोल क्यों प्ले किया था?
14 फिल्मों में साथ किया काम
शशि कपूर और अमिताभ बच्चन ने करीब 14 फिल्मों में साथ में काम किया है। यह तो सब जानते हैं कि जब अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड में कदम रखा था, उस वक्त शशि कपूर पहले से ही दर्शकों के दिलों पर छा चुके थे। इसके बावजूद फिल्म ‘दीवार’ में शशि कपूर ने अमिताभ बच्चन के साथ सपोर्टिंग रोल किया था। अमिताभ बच्चन के साथ सेकेंड लीड प्ले करने पर शशि कपूर ने इसका जवाब दिया था।
क्यों किया था सेकेंड लीड?
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक इंटरव्यू में शशि कपूर ने यश चोपड़ा के साथ अपनी फिल्मों को याद किया था। उन्होंने बताया था कि कैसे यश अपने एक्टर्स को शूटिंग के दौरान सहज बनाते थे। उन्होंने ‘कभी-कभी’ की शूटिंग के दौरान गीत ‘सुहाग रात है’ के दौरान राखी उनके सुहागरात सीन को काफी कोमलता और देखभाल से फिल्माया था बिना कामुक और अश्लील बनाए।
शशि कपूर ने फिल्म ‘दीवार’ में अपने एक नाटकीय सीन के बारे में बात करते हुए कहा था कि उसमें उन्हें अमिताभ बच्चन पर चिल्लाना था ‘भाई तुम दस्तखत कराेगे या नहीं?’ उस वक्त यश ने उन्हें गुस्से में हद से आगे बढ़ने से रोकने में अपनी विशेषज्ञता दिखाई थी। शशि कपूर ने कहा था कि उन्हें यश चोपड़ा पर इतना विश्वास था कि वह फिल्म में नए एक्टर अमिताभ बच्चन के साथ सेकेंड लीड करने के लिए भी तैयार हो गए थे।
कब रिलीज हुई थी दीवार?
बता दें कि शशि कपूर और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘दीवार’ साल 1975 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का आइकोनिक सीन ‘मेरे पास मां है’ काफी पॉपुलर हुआ था जिसे अमिताभ बच्चन और शशि कपूर पर फिल्माया गया था। फिल्म में शशि कपूर ने अमिताभ बच्चन के छोटे भाई का किरदार निभाया था।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
9 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
13 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
14 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
15 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
16 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
17 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines