Sharmin Sehgal shares hilarious Post mocking her Heeramandi Dialogue: संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरामंडी ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। इस सीरीज में मल्टी स्टार कास्ट ने अपने दमदार अभिनय, शानदार स्क्रीनप्ले और डायलॉग डिलीवरी से सभी को इंप्रेस किया। मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, शर्मिन सेगल मेहता और ताहा शाह बदुशा जैसे बेहतरीन एक्टर्स ने इस फिल्म में चार चांद लगा दिए। हालांकि शर्मिन सेगल को इस सीरीज में उनकी एक्टिंग के लिए खूब ट्रोल किया गया। उनका डायलॉग बोलने का तरीका हो या बिना हाव भाव के एक्टिंग करना, लोगों को आलमजेब के किरदार में वो बिल्कुल अच्छी नहीं लगीं।
Sharmin Sehgal Hilarious Post mocking her Heeramandi Dialogue
उनके डायलॉग ‘एक बार देख लीजिए, दीवाना बना दीजिए…जलने को है तैयार हम, परवाना बना लीजिए’ के बहुत चर्चे हुए। इस डायलॉग पर काफी रील्स, ट्रोल्स बनाए गए। सोशल मीडिया पर शर्मिन के इस डायलॉग को बोलने की काफी नकल भी उतारी गई। हालांकि अब खुद शर्मिन ने अपने इसी डायलॉग का एक और वर्जन अपने फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में अपने इसी डायलॉग का मजाक उड़ाया है।
शर्मिन ने शेयर की अपने वेकेशन की तस्वीरें
शर्मिन सेगल इस वक्त इटली में अपनी छुट्टियां बिता रही हैं। शर्मिन सेगल ने अपनी वेकेशन्स की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि- ‘एक बार ब्रेक लीजिए, आइस्क्रीम खा लीजिए, स्विमिंग करने को है तैयार हम, नीला-नीला पानी दिखा दीजिए।
शर्मिन के पोस्ट पर कोई कमेंट नहीं
शर्मिन के इस पोस्ट पर कोई कमेंट नहीं कर पाया, क्योंकि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फिलहाल कमेंट्स ऑफ किए हुए हैं। शर्मिन ने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि उनकी हर पोस्ट पर लोग खूब आलोचना कर रहे हैं। उन्हें बहुत ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है।
टोलर्स से शर्मिन को फर्क नहीं पड़ता
आपको बता दें शर्मिन को इस सीरीज के रिलीज होते ही खूब ट्रोल किया गया लेकिन उन्हें कभी ट्रोलर्स से ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। शर्मिन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जहां ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं बहुत सारे लोग उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा था आपको बतौर एक्टर दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं मिलती हैं। इसलिए आपको ज्यादा परेशान नहीं होना चाहिए। हमेशा पहले से बेहतर करने के बारे में ही सोचना चाहिए।
यह भी पढ़ें: दो शादी में फेल हो चुके अनुराग कश्यप की इस ‘शख्स’ के साथ रही सबसे लंबी रिलेशनशिप, नाम सुन सब हैरान!
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
17 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
21 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
21 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
22 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
23 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
1 day agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines