मुंबई: ‘शार्क टैंक इंडिया 2’ की जज नमिता थापर ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ सच रिवील किए हैं। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित शो ‘शार्क टैंक इंडिया 2’ में उन्होंने याद किया कि कैसे उन्हें अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान आईवीएफ के दो असफल प्रयासों का सामना करना पड़ा था। नमिता ने बताया कि पहली बार गर्भधारण करना उसके लिए आसान था, लेकिन दूसरी बार उसे अतिरिक्त प्रयास करने पड़े क्योंकि चीजें उसके लिए काम नहीं कर रही थीं।
दो इन्फर्टिलिटी उपचार और 25 इंजेक्शन से गुजरी
नमिता थापर ने सबके सामने साझा करते हुए बताया, जब मैं 28 साल की थी, मैं गर्भवती होना चाहती थी और दो महीने में मैंने गर्भधारण किया और सामान्य गर्भावस्था हुई। उसके बाद मैंने 3 से 4 साल तक गर्भधारण करने की कोशिश की और असफल रही। मुझे अभी भी दो इन्फर्टिलिटी उपचार और 25 इंजेक्शन से गुजरना याद है। इसके अलावा मैं एक भावनात्मक और शारीरिक आघात से भी गुजरी।
नमिता थापर
10 साल तक सार्वजनिक रूप से बात नहीं कर पाई
नमिता ने आप बीती बताते हुए कहा कि वह इस बात से निराश थीं कि उन्होंने सभी प्रयास छोड़कर एक बच्चे के साथ खुश रहने का फैसला किया। हालांकि, वह कुछ महीनों के बाद स्वाभाविक रूप से गर्भवती हो गई लेकिन कई महीनों तक आघात से बाहर नहीं आ सकी। उन्होंने कहा कि दो असफल प्रयासों के बाद मैंने हार मान ली थी। फिर मैंने सोचा की मैं एक बच्चे के साथ खुश हूं। लेकिन फिर एक चमत्कार हुआ और मैं स्वाभाविक रूप से गर्भवती हो गई। लेकिन यह अतीत की यादें मेरे साथ रहीं और 10 साल तक मैं इसके बारे में सार्वजनिक रूप से बात नहीं कर पाई।
पूरी रात सो नहीं सकी
आगे नमिता ने बताया कि करीब छह महीने पहले मुझे अपने यूट्यूब चैनल पर बांझपन (इन्फर्टिलिटी) के विषय पर चर्चा करनी थी और मैं इस बारे में सोचकर पूरी रात सो नहीं सकी। उन्होंने कहा मैं यह सोच रही थी कि क्या मैं अपना व्यक्तिगत अनुभव साझा कर पाऊंगी या नहीं। नमिता ने कहा कि मेरे कई शुभचिंतकों ने मुझसे कहा, यह मेरा निजी जीवन है, मैं इसकी चर्चा क्यों करूं? हालांकि, मैंने जो कुछ भी झेला है, उसे दूसरों के साथ साझा करने का फैसला किया। दरअसल मैंने इसके बारे में अपनी किताब में भी लिखा है।
संबंधित खबरें
Breaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
1 hr agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
1 hr ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
2 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
10 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
11 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
14 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
17 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines