Sharda Sinha Funeral Update: शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) का 5 नवंबर को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। उनकी मौत से म्यूजिक इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है। सिंगर की मौत से परिवार वाले बुरी तरह से टूट गए हैं। वहीं बेटे अंशुमन सिन्हा (Anshuman Sinha) का रो रोकर बुरा हाल है। सिंगर का पार्थिव शरीर पटना पहुंच गया है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर आ गया है। इसमें साफ नजर आ रहा है कि सिंगर के चाहने वाले और उनके परिवार वाले वहां पर मौजूद हैं जो परिवार को इस दुखद घड़ी में ढांढस बंधा रहे हैं।
मां की मौत से बेटा हुआ बेसुध
बेटे के लिए अपनी मां को खोने का दर्द वही जानता है जो इस दर्द से गुजर रहा हो या गुजरा हो। भोजपुरी सिंगर शारदा सिन्हा की मौत से उनके बेटे अंशुमन सिन्हा पूरी तरह से टूट गए हैं। अस्पताल में भी वो अपनी मां के साथ थे और उनकी सेहत को लेकर लगातार अपडेट दे रहे थे। वहीं एक वीडियो में अंशुमन अपनी मां के पार्थिव शरीर को दुलार करते नजर आ रहे हैं। अंशुमन का इतना बुरा हाल है कि उसे संभालना मुश्किल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Sharda Sinha के आखिरी पलों के वीडियो आए सामने, मां का माथा सहलाते दिखे Anshuman
फूलों से सजी गाड़ी में अंतिम यात्रा पर निकला पार्थिव शरीर
शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर बिहार पहुंच गया है। वहां पर उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा जिसका ऐलान खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है। सिंगर के अंतिम दर्शन के लिए भीड़ का लगना तो स्वाभाविक था ही। वहीं एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है जिसमें फूलों से सजी गाड़ी में उनका पार्थिव शरीर रखा गया है।
शारदा के जन्म की काफी खुशी थी परिवार में
शारदा सिन्हा का जन्म 1 अक्टूबर 1952 को बिहार में हुआ था। उनके जन्म की परिवार में काफी खुशी थी क्योंकि 35 साल के बाद किसी लड़की का जन्म हुआ था। शारदा का बचपन से ही संगीत में इंटरेस्ट था और शादी के बाद उनके पति ने भी उनके इस शौक में उनकी मदद की। वहीं ससुर का भी उन्हें काफी सपोर्ट मिला। सिंगर ने लोकगीत, छठ पूजा और शादी के गानों में अपनी स्पेशिलिटी बनाई।
यह भी पढ़ें: Sharda Sinha का अंतिम संस्कार पटना में ही क्यों? बेटे ने बताया पिता से जुड़ा कनेक्शन
संबंधित खबरें
Drishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 6वें दिन भी हुई ताबड़तोड़ कमाई
2 mins agoतेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
13 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
15 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
17 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
18 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
18 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
19 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
20 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines