Sharda Sinha Chhath Song: छठ पूजा से पहले सभी को एक बड़ा तोहफा मिल गया है। अब पद्म भूषण से सम्मानित बिहार की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा ने छठ से पहले ही एक गीत रिलीज कर दिया है। शारदा सिन्हा हर साल छठ के खास मौके पर एक सॉन्ग जरूर रिलीज करती हैं। ऐसे में इस बार भी उन्होंने अपनी ये परंपरा जारी रखी है। आज उनका यूट्यूब पर नया गाना आया है लेकिन इसमें कोई वीडियो नहीं है। एक ऑडियो फॉर्मेट में इस गाने को जारी किया गया है और इसके पीछे एक बड़ा कारण है।
शारदा सिन्हा का नया छठ गीत अस्पताल से रिलीज
दरअसल, शारदा सिन्हा बीते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी तबीयत इतनी खराब है कि उन्हें लगातार डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। आपको बता दें, शारदा सिन्हा मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित हैं। वो ऑक्सीजन पर हैं और उनकी स्थिति गंभीर है। ऐसे में बिगड़ी हुई हालत के कारण अब उनके बेटे अंशुमान ने अस्पताल से ही शारदा सिन्हा के गाए हुए छठ गीत का ऑडियो जारी किया है। वो अपनी हालत ठीक न होने के कारण इस गाने का वीडियो रिकॉर्ड नहीं कर पाईं।
खुशी में छाई खुशी की लहर
अब वीडियो न आने के कारण शारदा सिन्हा के चाहने वाले न सिर्फ निराश हैं, बल्कि उनकी सेहत को लेकर फिक्रमंद भी नजर आ रहे हैं। सभी को चिंता हो रही है कि कहीं उनकी हालत ज्यादा गंभीर तो नहीं है। दूसरी तरफ अब फैंस छठ का नया गाना आने से खुश हो गए हैं। अब इस गीत के कारण इस साल छठ पूजा फीकी नहीं पड़ेगी। बता दें, अब जो गाना रिलीज हुआ है उसका नाम ‘Dukhwa Mitayin Chhathi Maiya’ है। इसे यूट्यूब पर ताबड़तोड़ लाइक्स और व्यूज मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: क्या Kanguva फिल्म एडिटर ने किया सुसाइड? Nishadh Yusuf के निधन से टूटा Suriya का दिल
हर साल छठ पर बजते हैं शारदा सिन्हा के गीत
इस गाने के रिलीज होने के बाद शारदा सिन्हा के चाहने वालों के चेहरों पर चमक आ गई है। दरअसल, शारदा सिन्हा के गीत देशभर में सुने जाते हैं। छठ के खास मौके पर पूजा से अर्घ्य देने तक उनके गानों की धूम देखने को मिलती है। ऐसे में उन्होंने इस बार अस्पताल से भी अपने फैंस का ध्यान रखते हुए गीत रिलीज कर दिया है, ताकि कोई उदास न हो।
संबंधित खबरें
4 दिन पहले एक कार्यक्रम में दिखे थे पाटेकर, बोले-पता नहीं कल रहूंगा या नहीं
26 mins agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
54 mins agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
58 mins agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
1 hr agoरात में नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे थे उनके आखिरी पल
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
2 hrs agoथिएटर से बॉलीवुड तक, ऐसे बने नाना पाटेकर एक्टिंग के 'बादशाह'
2 hrs agoनिधन से पहले क्या कर रहे थे नाना पाटेकर? चार दिन पुराना VIDEO आया सामने
2 hrs agoकभी पीते थे रोज 60 सिगरेट, जानें नाना पाटेकर ने कैसे छोड़ी थी स्मोकिंग
3 hrs ago'अग्नि साक्षी' से 'वेलकम' तक, नाना पाटेकर के वो 5 सीन्स जो बने आइकॉनिक
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines