Shanaya Kapoor Viral Video: शनाया कपूर हाल भी में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को लेकर काफी लाइमलाइट में रही हैं। संजय कपूर की बेटी देश की सबसे बड़ी शादी के हर फंक्शन में ग्लैमरस अंदाज में दिखाई दीं और उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी। वहीं, अब इंटरनेट पर शनाया कपूर का एक नया वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में वो अपनी खूबसूरती या कपड़ों की वजह से नहीं बल्कि किसी और वजह से ही चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, अब शनाया का अंबानी वेडिंग में लड़ते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है।
सिक्योरिटी संग शनाया का पंगा
सिक्योरिटी के साथ शनाया कपूर उलझते हुए नजर आ रही हैं और उन्हें एटीट्यूड दे रही हैं। वायरल वीडियो में शनाया कपूर इंडियन लुक में नजर आ रही हैं। वो व्हाइट कुर्ते में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हालांकि, वो इस वक्त काफी गुस्से में लग रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उन पर भड़क गए हैं। इस वीडियो को देखने के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि शनाया सिक्योरिटी पर उनका बैग चेक करने के लिए गुस्सा हो रही हैं।
वीडियो हो गया वायरल
हालांकि, इस वीडियो का सच क्या है वो अभी तक सामने नहीं आया है। शनाया कपूर को फिर भी सोशल मीडिया पर बातें सुनाई जा रही हैं। लोग अब उन्हें लेकर क्या-क्या कह रहे हैं चलिए देखते हैं। एक यूजर ने इस वीडियो को देख मजेदार कमेंट किया, ‘अरे भैया 2-4 गुलाब जामुन रख लिए तो इसमें प्रॉब्लम क्या है?’ एक बोला, ‘शनाया कपूर – 0% फिल्म, 100% एटीट्यूड।’ एक फनी कमेंट आया, ‘शनाया: बैग में कुछ सलमान: मिला क्या?’ एक ट्रोलर बोला, ‘बहन तेरा तो करियर भी नहीं है। तुम्हें शुक्रगुजार होना चाहिए कि कम से कम ये मेहनती सुरक्षाकर्मी तुम पर ध्यान तो दे रहे हैं।’
Shanaya going off
byu/Jealous_Summer_4867 inBollyBlindsNGossip
यह भी पढ़ें: ड्रग्स केस में फंसा मशहूर एक्ट्रेस का भाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार
जमकर ट्रोल हो रहीं शनाया
एक शख्स ने लिखा, ‘मैडम, आप अंबानी की औलाद नहीं हैं, इसलिए आपके लिए नियम अलग होंगे!’ कोई बोला, ‘फिल्म बेचारी की 3 साल से आ नहीं रही है और कल अनन्या, सारा अटेंशन ले गईं। अनन्या को अटेंशन भी मिल रहा है और फिल्म भी। सुहाना हमेशा की तरह शाहरुख की बेटी हैं तो उनका फ्यूचर सेट है। देखा ना कल पूरे टाइम लाइमलाइट में आने की कोशिश कर रही थी, लेकिन कुछ नहीं मिला। तो किसी ने कहा, ‘लोगों के साथ इसी तरह व्यवहार करते रहो और देखो कि जब तुम डेब्यू करोगी तो कर्मा कैसे तुम्हारे पास लौटकर आता है… यह रवैया तुम्हें कहीं नहीं ले जाएगा।’ एक यूजर बोला, ‘शनाया मैडम चिल अभी डेब्यू बाकी है…।’
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
8 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
9 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
10 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
12 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
12 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
13 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
14 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
15 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines