Kapoor Family Daughter: कपूर खानदान बॉलीवुड के उन बड़े परिवारों में से एक है जिसके हर एक सदस्य ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। इस परिवार के दो सबसे बड़े नाम करीना कपूर और करिश्मा कपूर आज के दौर में भी बॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं लेकिन कपूर परिवार की एक और खूबसूरत बेटी ऐसी भी है, जो शायद आपके लिए एक अंजान नाम हो, हालांकि वो खूबसूरती और टैलेंट में किसी से भी कम नहीं हैं। हम बात कर रहे हैं शम्मी कपूर की नातिन पूजा देसाई की।
पूजा देसाई ने फिल्मों से बनाई दूरी
शम्मी कपूर ने अपनी अदाकारी से कभी बॉलीवुड को अपना दीवाना बना लिया था, हालांकि शाही विरासत होने के बाद भी उनकी नातिन पूजा देसाई ने फिल्मों से हमेशा दूरी बनाकर रखी। पूजा ने कभी फिल्म इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा, लेकिन उनका नाम कपूर खानदान के इतिहास से जुड़ा हुआ है। वो पेशे से एक फिल्ममेकर और राइटर हैं और पर्दे के पीछे अपनी पहचान बना रही हैं।
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं पूजा
पूजा देसाई सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपनी शानदार तस्वीरें अक्सर अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर करती हैं। उनका इंस्टाग्राम बायो बताता है कि वो फिल्म इंडस्ट्री में एक लेखक और निर्माता के तौर पर काम कर रही हैं। पूजा का काम भले ही पर्दे पर न दिखे, लेकिन उनका क्रिएटिव जादू उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स में साफ झलकता है।
कजिन करिश्मा के साथ पूजा की तस्वीर
पूजा की खूबसूरती और उनका स्टाइल दोनों ही करिश्मा और करीना कपूर को कड़ी टक्कर देता है। वो हर तस्वीर में अपनी खूबसूरती और आत्मविश्वास से सबका ध्यान खींचती हैं। हाल ही में उन्होंने एक फैमिली फंक्शन के दौरान अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो नीले रंग के कुर्ते में नजर आ रही थीं और उनके साथ उनकी कजिन करिश्मा कपूर भी थीं। इस तस्वीर में कपूर परिवार की चार पीढ़ियां एक साथ दिखी थीं, जो बताता है कि पूरा का पूरा कपूर परिवार ही एक दूसरे से कितना जुड़ा हुआ है।
पूजा देसाई कपूर परिवार के हर बड़े समारोह में नजर आती हैं। 2023 में हुए कपूर परिवार के क्रिसमस सेलिब्रेशन में भी उन्हें देखा गया था। इन तस्वीरों के जरिए पूजा की ना सिर्फ खूबसूरती बल्कि कपूर परिवार के साथ उनका प्यार भी जाहिर होता है।
यह भी पढ़ें: Vivian Dsena की बेगम नूरन की हमशक्ल कौन? जो Bigg Boss 18 से रातों-रात हुई वायरल
संबंधित खबरें
'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
31 mins ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
1 hr ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
17 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
20 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
21 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
22 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
22 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
22 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoLIVE: Ed Sheeran ने 'किंग' के लिए हिंदी में गाते हुए BTS वीडियो किया शेयर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines