मशहूर कोलंबियन सिंगर शकीरा की दुनियाभर में बड़ी फैन-फॉलोइंग है। शकीरा के कॉन्सर्ट में बड़ी तादाद में फैंस आते हैं। शकीरा का फैनबेस बेहद बड़ा है और दूर-दूर तक सिंगर की पॉपुलैरिटी है। इस बीच अब शकीरा इंटरनेट पर चर्चा में बनी हुई है। सिंगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शकीरा स्टेज पर गिरती नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
अचानक बिगड़ा शकीरा का बैलेंस
दरअसल, सोशल मीडिया पर शकीरा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शकीरा स्टेज पर परफॉर्म कर रही है। स्टेज पर डांस करते हुए अचानक शकीरा का बैलेंस बिगड़ जाता है और वो जोर से स्टेज पर गिर जाती हैं। हालांकि, इस दौरान शकीरा ने खुद को बेहद शानदार तरीके से संभाल लिया और अपने गिरने को ऐसे छुपाया जैसे कि वो उनके डांस का ही एक हिस्सा हो।
‘मेट गाला 2025’ में आईं नजर
शकीरा के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं कि कैसे उन्होंने खुद कए तुरंत संभाल लिया। वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया कि बड़ा हादसा, एक कॉन्सर्ट के दौरान शकीरा अचानक से गिर गई। गौरतलब है कि शकीरा हमेशा ही अपने कॉन्फिडेंस से लोगों का दिल जीत लेती है। वहीं, अगर सिंगर की बात करें तो हाल ही में शकीरा को ‘मेट गाला 2025’ में देखा गया था।
शकीरा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं फोटोज
इस इवेंट में शकीरा ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थी। मेट गाला 2025 से शकीरा ने कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थी। इस पोस्ट को शेयर करते हुए शकीरा ने इसके कैप्शन में लिखा था कि इस हफ्ते मेट गाला, अगले हफ्ते मेट लाइफ, मुझे न्यूयॉर्क में वापस आकर बहुत अच्छा लगा। सिंगर के इस पोस्ट को अभी भी उनके इंस्टाग्राम पर देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Misha Agrawal के निधन के दर्द से नहीं निकल पा रहा परिवार, 1 महीने बाद कही ये बात
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
4 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
5 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
7 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
7 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
9 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
9 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
10 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
13 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
14 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines