Shahrukh Khan Teacher Eric Steve D’Souza Passes Away: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के टीचर और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के शिक्षक के रूप में फेमस ब्रदर एरिक डिसूजा का निधन हो गया है। एरिक डिसूजा के निधन से हर कोई बेहद दुखी है। लंबी बीमारी के बाद एरिक ने दुनिया को अलविदा कह दिया। गौरतलब है कि एरिक बीते कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। एरिक के निधन से हर कोई बेहद दुखी है और उनके लिए दुआ कर रहा है।
शाहरुख से मिलने की थी इच्छा
गौरतलब है कि जून के महीने में एक नेता ने कहा था कि एरिक डिसूजा, शाहरुख खान से मिलना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया था। दरअसल, ये वीडियो किसी और ने नहीं बल्कि कांग्रेस नेता जरिता लैतफलांग ने शेयर किया था। 14 जून को उन्होंने अपने एक्स पर ये पोस्ट शेयर किया था और बताया था कि एरिक बीमारी हैं और वो शाहरुख खान से मिलना चाहते हैं।
जरिता ने पोस्ट में क्या कहा?
इस पोस्ट में जरिता लैतफलांग ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने किंग खान से रिक्वेस्ट की थी कि वो समय निकालकर एक बार एरिक डिसूजा से मिल लें। अपने पोस्ट में जरिता लैतफलांग ने कहा कि आप कुछ मिनटों का समय निकालकर गोवा आ जाए और एरिक से मिल लें। मुंबई और गोवा में ज्यादा दूरी नहीं है और बस एक घंटे की फ्लाइट है।जरिता ने बताया था कि एरिक की हालत बिगड़ती जा रही है और उन्होंने बोलना भी बंद कर दिया। अपने वीडियो में जरिता ने कहा था कि मैं आपसे रिक्वेस्ट करती हूं कि आप शाहरुख खान भाई एरिक एस डिसूजा से मिल लें। आप ही हैं, जो उन्हें सुकून दे सकते हैं क्योंकि उनकी हालत रोज खराब हो रही है।
कब होगा अंतिम संस्कार?
हालांकि अब एरिक हमारे बीच नहीं रहे हैं और उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए छोड़ दिया है। एरिक का अंतिम संस्कार बुधवार को मेघालय के उनके पैतृक स्थान शिलांग में किया जाएगा। फिलहाल उनके पार्थिव शरीर को गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, बम्बोलिम की मोर्चरी में रखा गया है।
यह भी पढ़ें- Atul Parchure Funeral: राज ठाकरे हुए अंतिम संस्कार में शामिल, वीडियो में हर कोई दिखा मायूस
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
13 mins agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 hr ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
2 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
5 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines