निधि पाल, नई दिल्ली
Shahrukh khan Karan Johar Movies: शाहरुख खान ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए एक के बाद एक लगातार तीन हिट फिल्में दी हैं। पठान से शुरुआत करने के बाद शाहरुख खान ने जवान और डंकी को मिलाकर लगभग 2600 करोड़ की कमाई की है। इस हफ्ते कोई बड़ी रिलीज न होने के कारण थिएटर्स में पठान और जवान के शोज भी बढ़ाए जा रहे हैं। जिसके बाद शाहरुख खान फिर से वह कमाल करते नजर आने वाले हैं, जो लगभग पिछले एक दशक में शायद ही कोई कर पाया हो। अब खबर है कि शाहरुख खान करीब 14 साल बाद करण जौहर के साथ नजर आने वाले हैं। शाहरुख और करण की जोड़ी बड़े पर्दे पर हिट की गारंटी है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि दोनों इसके पहले चार फिल्मों में एकसाथ नजर आ चुके हैं और चारों ही फिल्में हिट रही हैं। तो चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं।
कुछ कुछ होता है
शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी स्टारर इस फिल्म को रिलीज हुए पिछले साल करीब 25 वर्षों का समय पूरा हो चुका है। फिल्म का डायरेक्शन करण जौहर ने किया था। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जो कि तीन कॉलेज स्टूडेंट्स राहुल खन्ना (एसआरके), अंजलि शर्मा (काजोल) और टीना मल्होत्रा (रानी मुखर्जी) की एक कॉम्प्लिकेटेड लव ट्रायंगल की कहानी पर आधारित है। वहीं अमन मेहरा के रूप में सलमान खान ने फिल्म में स्पेशल कैमियो किया था। इस फिल्म को आज भी फैंस खूब पसंद करते हैं।
कभी खुशी कभी गम
यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें रोमांस और ड्रामा का डबल डोज है। करण जौहर के निर्देशन में बनी इस मूवी में काजोल ने चांदनी चौक में रहने वाली अंजलि का किरदार निभाया था और करीना कपूर खान उनकी छोटी बहन ‘पूजा’ बनी थीं, जो लंदन में बड़े होने के बाद ‘पू’ बन जाती हैं। ऋतिक रोशन फिल्म में ‘रोहन’ थे और शाहरुख खान उनके बड़े भाई ‘राहुल’। अमिताभ बच्चन यशवर्धन के रोल में थे और जया बच्चन उनकी पत्नी नंदिनी बनी थीं। पिछले साल दिसंबर में इस फिल्म को 22 साल पूरे हुए हैं।
यह भी पढ़ें: ‘Shahrukh और मैं फ्रेंड्स नहीं…’, किंग खान से मुलाकात पर क्या बोले ‘सरदार खान’ ?
कभी अलविदा न कहना
इस फिल्म में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और शादीशुदा कपल के बीच तनाव भरे रिश्ते को दिखाया था। यह फिल्म हिट साबित हुई थी। इसे बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग मिली थी। फिल्म में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, प्रीति जिंटा, अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे। फिल्मे ने बॉक्स ऑफिस पर 113 करोड़ का कलेक्शन किया था।
माई नेम इज खान
शाहरुख खान और काजोल की इस फिल्म में शाहरुख खान ने एक मुस्लिम युवक का किरदार निभाया था, जिसका नाम रिजवान खान रहता है। फिल्म में काजोल, शाहरुख खान की पत्नी मंदिरा की भूमिका में थी। फिल्म में शाहरुख एस्पर्गर सिंड्रोम नाम की बीमारी से ग्रस्त रहते हैं। फिल्म में रिजवान बनकर उन्होंने मुस्लिमों के प्रति दुनिया की कट्टर सोच को बदलने की कोशिश की थी। फिल्म की टैग लाइन थी‘माई नेम इज खान एंड आई एम नॉट ए टैरेरिस्ट’ के कारण यह काफी चर्चा में भी रही थी। बता दें कि उस दौरान फिल्म का काफी विरोध भी हुआ था, लेकिन इसके बाद भी फिल्म सुपरहिट रही और ये उस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी थी।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
27 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
59 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines