Shahrukh Khan Viral Photo: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान का नाम जेहन में आते ही उनका रोमांटिक अंदाज याद आने लगता है। चार साल बाद जब उन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की तो रोमांटिक छवि से हटकर एक्शन से दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश की। ‘पठान’ और ‘जवान’ इसका ताजा उदाहरण हैं। अब शाहरुख की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वह कॉप बनकर फिल्मी पर्दे पर तहलका मचा सकते हैं। फैंस शाहरुख खान को इस नए अवतार में देखने के लिए एक्साइटेड हैं लेकिन ये उनका कोई ऐड है या खास प्रोजेक्ट? इस पर सवाल उठ रहे हैं।
कॉप की यूनिफॉर्म में दिखे शाहरुख खान
जाहिर है कि शाहरुख खान अगले साल अपनी फिल्म ‘किंग’ लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में वह उनकी बेटी सुहाना खान भी अहम किरदार में नजर आएंगी। इस बीच सोशल मीडिया पर शाहरुख की पुलिस की वर्दी में एक तस्वीर सामने आई है, जिसे फिल्मफेयर ने शेयर किया है। तस्वीर में सुपरस्टार कॉप यूनिफॉर्म में एक बाइक पर बैठकर पोज दे रहे हैं। साथ ही तस्वीर पर ‘कमिंग सून’ लिखा हुआ है।
यह भी पढ़ें: Pawan Singh का बिहार चुनाव पर बड़ा ऐलान, BJP के टिकट से लड़ने की अटकलें!
वायरल तस्वीर पर यूजर्स दे रहे रिएक्शन
शाहरुख खान की वायरल तस्वीर ने सोशल मीडिया पर बज क्रिएट कर दिया है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये शाहरुख का कोई आने वाला प्रोजेक्ट है या फिर कोई ऐड या फिल्म है? सोशल मीडिया यूजर्स भी वायरल तस्वीर पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘कुछ बड़ा होने वाला है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कैस्ट्रोल का ऐड है।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘मैं देखने के लिए एक्साइटेड हूं।’
कब रिलीज होगी किंग?
गौरतलब है कि शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ अगले साल 2026 में रिलीज होने की चर्चा है। इस फिल्म में शाहरुख खान एक बार फिर एक्शन करते हुए नजर आएंगे। फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी मौजूद हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ‘किंग’ में पापा और बेटी की गहरी दोस्ती को दिखाया जाएगा। ये पहला मौका होगा जब शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। फैंस भी इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
3 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
4 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
5 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
6 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
8 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
8 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
9 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
9 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines