हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

साल 2023 में बॉक्स ऑफिस के असली किंग बने Shahrukh Khan, बनाया नया रिकॉर्ड

Shahrukh Khan Films Collection 2023: शाहरुख खान बॉक्स ऑफिस के असली किंग बन गए हैं और उन्होंने अपने नाम नया रिकॉर्ड बना लिया है।

विज्ञापन
instagram

Shahrukh Khan Films Collection 2023: इन दिनों शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखा रही है। दर्शकों को ये फिल्म खूब पसंद आ रही है।

वहीं, इस साल किंग खान की तीन फिल्में रिलीज हुई है और इन तीनों ही फिल्मों ने टिकट खिड़की को जमकर लूटा। अब शाहरुख खान ने एक और नया रिकॉर्ड बना दिया है, जो अभी तक कोई भी इंडियन एक्टर नहीं बना पाया। आइए जानते हैं क्या?

यह भी पढ़ें- Salaar के बाद ‘नए अवतार’ में नजर आएंगे Prabhas, फिल्म निर्देशक Maruthi ने की अनाउंसमेंट

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस के असली किंग बने Shahrukh Khan

दरअसल, आज तक किसी भी भारतीय एक्टर की फिल्म का कलेक्शन, जो एक साल में रिलीज हुई और उन्होंने 2500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की हो, लेकिन अब इस लिस्ट में शाहरुख खान पहले नंबर पर आ गए है।

उन्होंने इस साल पठान, जवान और डंकी की कमाई से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड सेट किया है। हालांकि किंग खान की फिल्म ‘डंकी’ का क्लैश प्रभास की फिल्म ‘सालार’ से हुआ, लेकिन फिर भी शाहरुख खान की फिल्म कमाई के मामले में इस फिल्म को पूरी टक्कर दे रही है।

विज्ञापन

टिकट खिड़की पर किंग खान का जलवा

अब शाहरुख खान इस साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार्स की लिस्ट में पहले नंबर पर आ चुके हैं। बता दें कि साल की शुरू में शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ रिलीज हुई और इस फिल्म ने 1047 करोड़ रुपये की कमाई की। फिर किंग खान की फिल्म ‘जवान’ आई और इस फिल्म ने 1160 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अब शाहरुख की फिल्म ‘डंकी’ 305 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। हालांकि फिल्म ने अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना रखी है और कमाई कर रही है।

शाहरुख खान की तीनों फिल्मों ने एक साल में किया 2500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

बता दें कि इन तीनों फिल्मों की कमाई 2512 करोड़ रुपये हो गई है। हालांकि अभी ‘डंकी’ की कमाई जारी है। इसी के साथ किंग खान वो पहले स्टार बन गई हैं, जिनकी फिल्मों ने जो एक साल में रिलीज हुई है और उन्होंने ढाई हजार करोड़ से भी ऊपर की कमाई की है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola