शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ‘ओम शांति ओम’ बॉलीवुड की आइकॉनिक मूवीज में से एक है। फराह खान के डायरेक्शन में बनी इस मूवी से ही दीपिका ने इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। वहीं ओम शांति ओम ने दीपिका को बॉलीवुड का स्टार बना दिया था। मूवी का विलेन का रोल निभाने वाले अर्जुन रामपाल को भी खूब पसंद किया गया था, लेकिन क्या आप जानते हैं ‘मुकेश मेहरा’ के किरदार के लिए अर्जुन पहली पसंद नहीं थे। ये किरदार पहले विवेक ओबेरॉय को ऑफर हुआ था। चलिए आपको भी बताते हैं विवेक ने क्यों इस रोल को नहीं किया था?
यह भी पढ़ें: कौन हैं Shahrukh Khan का हमशक्ल Ibrahim Qadri? जिन्हें Vogue में मिली जगह
कई सितारों ने किया था रोल रिजेक्ट
फिल्म की डायरेक्टर फराह खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ‘मुकेश मेहरा’ के रोल के लिए उन्होंने कई एक्टर्स से संपर्क किया था। लेकिन नेगेटिव किरदार की वजह से सभी ने इस रोल को निभाने से मना कर दिया था। हालांकि फराह ने आज तक उन सितारों का नाम रिवील नहीं किया जिन्होंने इस रोल को ठुकराया था। लेकिन एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार विवेक ओबेरॉय ने इस किरदार के बारे में एक इंटरव्यू में बात करते हुए खुलासा किया था कि उन्होंने इस रोल को निभाने से मना कर दिया था।
विवेक ने किया था खुलासा
विवेक ने कहा था कि ‘मुकेश मेहरा’ का रोल अर्जुन से पहले उन्हें ऑफर हुआ। विवेक नेगेटिव किरदार नहीं निभाना चाहते थे क्योंकि कंपनी मूवी में वो नेगेटिव रोल निभा चुके थे। ये ही वजह थी कि विवेक ने भी इस रोल को निभाने से मना कर दिया था। उसी दौरान विवेक को ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ का भी ऑफर हुआ था तो विवेक ने उस मूवी का ऑफर अपना लिया था।
कैसे मिला अर्जुन को रोल?
बता दें फराह ने इंटरव्यू में मजेदार किस्से का खुलासा करते हुए कहा था कि अर्जुन रामपाल भी इस रोल को नहीं निभाने वाले थे। फिर एक पार्टी में शाहरुख और फराह ने अर्जुन को बाथरूम में ले जाकर कहानी सुनाई थी जिसके बाद अर्जुन मना गए थे। तब कहीं जाकर अर्जुन रामपाल ‘मुकेश मेहरा’ के किरदार में नजर आए थे। बता दें ‘ओम शांति ओम’ साल 2007 की ब्लॉकबस्टर मूवी साबित हुई थी।
यह भी पढ़ें: Shahrukh Khan के नेशनल अवॉर्ड जीतने पर सुहाना ने शेयर किया खास पोस्ट, क्या बोलीं एक्टर की लाडली?
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
6 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
7 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
10 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
11 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
13 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
15 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
15 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
17 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
17 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines