Shahrukh Khan Birthday Special: शाहरुख खान हिंदी सिनेमा के उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक हैं, जिनकी स्टाइल, एक्टिंग और पर्सनालिटी का दीवाना पूरा हिंदुस्तान नहीं बल्कि विश्व भी है। उन्होंने हिंदी सिनेमा को लाजवाब फिल्में दी हैं। या यूं कहा जाए कि किंग खान ने ही हमें रोमांटिक होना भी सीखाया है। वहीं आज शाहरुख इतने बड़े मुकाम पर सिर्फ और सिर्फ अपनी मेहनत से पहुंचे हैं। फैंस आज भी उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का स्टारडम लोगों के सिर चढ़कर बोलता है, इसलिये फैंस किंग खान से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात जानने में दिलचस्पी रखते हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि शाहरुख का आइकॉनिक सिग्नेचर पोज किसने दिया था।
यह भी पढ़ें: ओपनिंग डे पर इन तीन फिल्मों ने पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा, पहले ही दिन हुई छप्परफाड़ कमाई
पहचान बना सिग्नेचर पोज
शाहरुख खान की एक्टिंग की ही नहीं, बल्कि उनके सिग्नेचर पोज की भी दुनिया कायल है, लेकिन काम ही लोगों को उनके इस आइकॉनिक सिग्नेचर पोज की जानकारी होगी। आज यह उनकी पहचान बन चुका है, लेकिन इसके पीछे बॉलीवुड की दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान का हाथ है।
इन्होंने दिया सिग्नेचर स्टेप
दिवंगत सरोज खान ने कुछ साल पहले अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें यह आइडिया उस वक्त आया था जब वह बाजीगर फिल्म के बाजीगर ओ बाजीगर गाने की शूटिंग के लिए मॉरिशस में थे। एक सीन में उन्होंने शाहरुख को सामने से चलकर आने के लिये कहा। सीन में उन्हें अपनी शर्ट खोलकर नाम भी दिखाना था। सीन को समझाते हुए उन्होंने किंग खान को बाहें फैलाने के लिये भी कहा, वो जो जो कहती गईं शाहरुख बिल्कुल वैसा ही करते गए। जब गाना रिलीज हुआ तो फैंस को शाहरुख का बाहें फैलाना बेहद पसंद आया और बाद में यही स्टेप उनकी पहचान बन गया।
फैंस भी रहते हैं क्रेजी
यही वजह है कि शाहरुख आज भी अपना सिग्नेचर पोज देना भूलते नहीं हैं। फैंस भी उनके इस सिग्रेचर पोज के लिये हमेशा क्रेजी दिखाई देते हैं। किंग खान हर साल अपने जन्मदिन के मौके पर मन्नत की छत से अपने हजारों फैंस का शुक्रिया अदा करना भी नहीं भूलते। इस दौरान वो फैंस के कहने पर अपना सिग्रेचर पोज जरूर करते हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
5 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
6 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
8 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
9 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
11 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
12 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
13 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines