बॉलीवुड के किंग खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘KING’ को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं. दर्शक भी शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं. इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं. सुहाना किंग फिल्म से बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रही हैं. हालांकि, आज हम आपक SRK की 5 ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जिसने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड अपने नाम किया था. साल 2023 में आई उनकी दो फिल्मों ने 2000 करोड़ रुपये छाप डाले थे. आइए जानते हैं शाहरुख खान की उन 5 फिल्मों के बारे में.
यह भी पढ़ें: 27 की उम्र में मिला ‘नेशनल अवॉर्ड’, इस एक्टर ने अपनी पहली ही फिल्म से हिला दिया था पूरा बॉलीवुड
2 फिल्म ने कमा डाले 2000 करोड़ से ज्यादा
लिस्ट में पहला नाम साल 2023 में शाहरुख खान की फिल्म पठान का है इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया था. इस फिल्म को बनाने में लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत आई थी. वहीं इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1055 करोड़ रुपये कमाए थे. यह बॉलीवुड बादशाह की पहली फिल्म थी जिसने 1000 का आंकड़ा पार किया था. इतना ही नहीं साल 2023 में किंग खान की दूसरी फिल्म जवान ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, जिसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1160 करोड़ रुपये छाप डाले थे. sacnilk के अनुसार इस फिल्म को बनाने में लगभग 300 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. इस तरह किंग खान ने महज दो फिल्मों से 2000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था.
यह भी पढ़ें: TRP का खेल पलटा! नागिन 7 की एंट्री से अनुपमा को झटका, जानिए नंबर वन पर कौन
डंकी और दिलवाले ने कितने कमाए
बॉलीवुड के किंग खान की तीसरी फिल्म डंकी भी साल 2023 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने भारत में करीब 227 करोड़ और वर्ल्डवाइड लगभग 454 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था. चौथे स्थान पर नाम आता है फिल्म का इस फिल्म में किंग खान के साथ काजोल, वरुण धवन, कृति सेनन और जॉनी लीवर जैसे कलाकार मौजूद थे इस फिल्म को बनाने में 165 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. हालांकि, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 388 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली थी.
यह भी पढ़ें: IMDb 8 की रेटिंग के साथ 371 मिलियन व्यूज…OTT की ये सीरीज तोड़ रही है सारे रिकॉर्ड, 4 साल से कर रही है ट्रेंड
SRK की इस फिल्म के नाम है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ फिल्म की बात करें, तो इस फिल्म ने एक अलग ही रिकॉर्ड अपने नाम कर रखा है. आपको बता दें कि DDLJ फिल्म मुंबई के मराठा मंदिर सिनेमाघर में करीब 25 सालों तक लगातार चली है. यह एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है. यह फिल्म साल 1995 में रिलीज हुई थी. इसे बनाने में 4 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. लेकिन इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 102.50 करोड़ रुपये कमाए थे.
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
7 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
9 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
10 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
10 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
12 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
12 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines