Shahnawaz Pradhan Passes Away At 56: मनोरंजन जगत से बेहद दुखद खबर आई है। बीते दिन यानी 17 फरवरी को मिर्जापुर एक्टर शाहनवाज प्रधान का निधन हो गया।
शाहनवाज ने 56 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। हार्ट अटैक की वजह से शाहनवाज की मौत हो गई।
अवॉर्ड फंक्शन में शाहनवाज प्रधान को आया हार्ट अटैक
एक अवॉर्ड फंक्शन में शाहनवाज के सीने में अचानक दर्द बढ़ गया और जब उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो उन्हें कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल ले जाया गया।
इस बीच जब उनका इलाज चल रहा था, तो उन्होंने दम तोड़ दिया। बता दें कि यह फंक्शन मुंबई में चल रहा था और इस दौरान शाहनवाज का निधन हो गया, शो के ऑर्गनाइजर ने दिवंगत एक्टर के निधन की बात कंफर्म किया है।
और पढ़िए – Prithvi Shaw Attack: पृथ्वी शॉ से हाथापाई मामले में भोजपुरी एक्ट्रेस सपना गिल गिरफ्तार
मिर्जापुर’ में निभाई अहम भूमिका
शाहनवाज ने ‘मिर्जापुर’ में अहम भूमिका निभाई थी। साथ ही शाहनवाज अभी सिर्फ 56 साल के ही थे और इतनी कम उम्र में ही एक्टर को हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया। अवॉर्ड फंक्शन के दौरान शाहनवाज को सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद वो बेहोश हो गए।
शाहनवाज के शरीर में पल्स नहीं खोज पा रहे थे डॉक्टर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टीवी एक्ट्रेस सुरभि तिवारी भी उसी अस्पताल में अपने भाई का इलाज करवा रही हैं। बता दें कि शाहनवाज को भी हार्ट अटैक आने के बाद उनके भाई के बगल वाले बेड पर स्ट्रेचर पर लेकर आया गया था। साथ ही उन्होंने कहा कि डॉक्टर शाहनवाज के शरीर में पल्स नहीं खोज पा रहे थे और हार्ट ने भी रिस्पॉन्ड करना बंद कर दिया था।
80 के दशक में की थी करियर की शुरुआत
बता दें कि शाहनवाज ने अपने करियर की शुरुआत 80 के दशक के शो श्री कृष्ण से की थी। इस शो में भी शाहनवाज ने नंद की भूमिका निभाई थी। साथ ही शाहनवाज ने अलिफ लैला और हरी मिर्च लाल मिर्च में मुख्य भूमिकाएं निभाईं थी। इसके बाद मिर्जापुर 1 और 2 के अलावा वेब सीरीज फैमिली मैन, होस्टेस में शाहनवाज ने काम किया था।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
3 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
4 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
7 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
9 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
10 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
12 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
12 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
14 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
15 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines